1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यह हमारे लिए मुश्किल सीरीज साबित हुई: ऐडन मार्कराम

यह हमारे लिए मुश्किल सीरीज साबित हुई: ऐडन मार्कराम

 Reported By: IANS
 Published : Feb 17, 2018 06:54 pm IST,  Updated : Feb 17, 2018 06:54 pm IST

भारत के खिलाफ खेली गई छह वनडे मैचों की सीरीज में 1-6 से मात खाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान एडिन मार्कराम ने कहा है कि यह उनकी टीम के लिए काफी मुश्किल सीरीज रही जो उन्हें अपने आप में झांकने की सीख दे गई।

एडिन मार्कराम - India TV Hindi
एडिन मार्कराम

सेंचुरियन: भारत के खिलाफ खेली गई छह वनडे मैचों की सीरीज में 1-6 से मात खाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान एडिन मार्कराम ने कहा है कि यह उनकी टीम के लिए काफी मुश्किल सीरीज रही जो उन्हें अपने आप में झांकने की सीख दे गई। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने का इतिहास रचा। 

भारत ने शुक्रवार को खेले सीरीज के आखिरी मैच में मेजबान टीम को आठ विकेट से करारी हार सौंप। इस मैच के बाद मार्कराम ने कहा, "यह हमारे लिए काफी मुश्किल सीरीज रही है। इस पर हमें विचार करना होगा और देखना होगा कि हमने कहां गलती की और हम कहां बेहतर कर सकते थे।"

मार्कराम ने कहा कि भारत ने मिले मौकों का बखूबी फायदा उठाया जहां उनकी टीम पीछे रह गई। मेजबान टीम के कप्तान ने कहा "उन्होंने मौकों का फायदा उठाया और हम यह नहीं कर पाए। इसी तरह हम सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। हम इस सीरीज से कुछ सकारात्मक सीखने की कोशिश करेंगे।"

दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस के पहले मैच के बाद चोटिल हो जाने के कारण मार्कराम को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। वनडे सीरीज के बाद रविवार से दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसमें ज्यां पॉल ड्यूमिनी टीम की कप्तानी करेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल