1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चयनकर्ताओं को मुझसे जिम्मेदारी लेने की उम्मीद थी : कुशल परेरा

चयनकर्ताओं को मुझसे जिम्मेदारी लेने की उम्मीद थी : कुशल परेरा

 Edited By: IANS
 Published : May 13, 2021 10:53 pm IST,  Updated : May 13, 2021 10:53 pm IST

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, परेरा ने खुलासा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को उनसे ज्यादा जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद थी। परेरा को बुधवार को कप्तानी सौंपी गई थी।

Kushal Perera, Sports, cricket, Sri Lanka - India TV Hindi
Kushal Perera Image Source : GETTY

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका के कप्तान बनाए गए कुशल परेरा का कहना है कि चयनकर्ताओं को उनसे जिम्मेदारी लेने की उम्मीद थी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, परेरा ने खुलासा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को उनसे ज्यादा जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद थी। परेरा को बुधवार को कप्तानी सौंपी गई थी।

परेरा ने कहा, "अगर मैं शतक बनाता हूं तो टीम के मैच जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। आप हर मैच में 100 रन नहीं बना सकते लेकिन जब आप पारी की शुरूआत करते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप इसे शतक में बदलें। चयनकर्ता मुझसे यह जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद करते हैं।"

यह भी पढ़ें- टीम पेन ने कहा, स्मिथ अगर दोबारा कप्तान बनते हैं तो मैं उनका समर्थन करुंगा

उन्होंने कहा, "मुकाबले जीतने के लिए हमें निडर होकर खेलना होगा। आपको हारने का डर नहीं होना चाहिए। अगर आप अपनी जगह को लेकर चिंतित होंगे तो आप 100 फीसदी नहीं दे पाएंगे।"

परेरा ने कहा, "मैं खिलाड़ियों से कहूंगा कि आप सबकुछ दें। अगर हम अभ्यास में भी निडर होकर खेलें तो मैच में भी इस तरह खेल पाएंगे। अगर हम डरेंगे तो हमारा प्रदर्शन गिरेगा। मैं ऐसा वातावरण बनाऊंगा जहां खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल