1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. UAE के क्रिकेटर नावेद और अनवर पर ICC ने लगाया 8 साल का बैन

UAE के क्रिकेटर नावेद और अनवर पर ICC ने लगाया 8 साल का बैन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 16, 2021 05:20 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 05:20 pm IST

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाड़ी मोहम्मद नावेद और शायमान अनवर बट्ट पर आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता तोड़ने के आरोप सिद्ध होने के बाद आठ वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है। 

UAE के क्रिकेटर नावेद और...- India TV Hindi
UAE के क्रिकेटर नावेद और अनवर पर ICC ने लगाया 8 साल का बैन Image Source : GETTY

दुबई| संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाड़ी मोहम्मद नावेद और शायमान अनवर बट्ट पर आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता तोड़ने के आरोप सिद्ध होने के बाद आठ वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान जारी कर कहा, "दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध 16 अक्टूबर 2019 से लगा है जब इन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स मैचों के दौरान भ्रष्टाचार करने का प्रयास किया था।"

आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने सुनवाई के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को दोषी माना है। नावेद और अनवर पर आईसीसी की संहिचा 2.1.1 और 2.4.4 को तोड़ने का आरोप लगा है। इन दोनों खिलाड़ियों पर 2019 में टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स मैच के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

सचिन तेंदुलकर ने कुछ इस अंदाज में मनाई 100 शतक की 9वीं सालगिरह

आईसीसी इंटीग्रिटी यूनीट के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा, "नावेद और अनवर यूएई के लिए क्रिकेट खेलते थे। नावेद टीम के कप्तान थे, जबकि अनवर सलामी बल्लेबाज थे।" उन्होंने कहा, "दोनों खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय करियर काफी बड़ा रहा है और ये जानते हैं कि मैच फिक्सर्स के साथ मिलने का अंजाम क्या होता है। इसके बावजूद यह दोनों खिलाड़ी भ्रष्टाचार में संलप्ति रहे और इन्होंने टीम के साथी खिलाड़ी और यूएई क्रिकेट के समर्थकों को धोखा दिया।"

IND vs ENG : वनडे सीरीज में हो सकती है शॉ-पडिक्कल की अनदेखी, इन नए चहरों को मिल सकती है जगह

मार्शल ने कहा, "मुझे खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने इन पर सभी प्रारूप के क्रिकेट में खेलने पर प्रतिबंध लगाया। यह हर उस खिलाड़ी के लिए चेतावनी है जो गलत रास्ते पर जाने की सोचेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल