1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने लगाया 'मैन ऑफ द मैच' का अर्धशतक, सचिन से अब इतने कदम हैं पीछे

विराट कोहली ने लगाया 'मैन ऑफ द मैच' का अर्धशतक, सचिन से अब इतने कदम हैं पीछे

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Mar 06, 2019 11:58 am IST,  Updated : Mar 06, 2019 02:02 pm IST

कोहली अभी तक वनडे क्रिकेट में 32 बार मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं जबकि टेस्ट और टी20 में उनकी मैन ऑफ द मैच की संख्या क्रमश: 8 और 10 है।

Virat Kohli And Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Virat Kohli And Sachin Tendulkar Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 116 रनों की शानदार पारी खेली थी। कोहली को उनकी इस पारी की बदौलत मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड के साथ नवाजा गया। इसी के साथ कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच का भी अर्धशतक पूरा किया।

कोहली अभी तक वनडे क्रिकेट में 32 बार मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं जबकि टेस्ट और टी20 में उनकी मैन ऑफ द मैच की संख्या क्रमश: 8 और 10 है। विराट कोहली इसी के साथ 50 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। कोहली के ऊपर सचिन तेंदुलकर है जो अपने करियर के दौरान 76 बार मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं।

इसी के साथ कोहली ने वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कॉलिस की बराबरी भी कर ली है। कॉलिस ने अपने वनडे करियर के दौरान 32 बार मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड को अपने नाम किया और कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड को अपने नाम कर उनकी बराबरी की।

अगर बात करें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम करने वाले खिलाड़ियों की तो इस सूची में सचिन टॉप पर है उसके बाद जैसुर्या 58 और कॉलिस 57 अवॉर्ड के साथ कोहली से ऊपर हैं।

उल्लेखनीय है, दूसरे रोमांचक वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ रनों हरा दिया। इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 बढ़त बना ली है। भारत ने इस जीत के साथ ही वनडे में अपनी अबतक की 500वीं जीत दर्ज कर ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 133 मैचों में यह 49वीं जीत है। 

वहीं, इस मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है। दोनों टीमों के बीच यह अबतक का चौथा मैच था और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 250 रनों का स्कोर बनाया और फिर ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 242 रनों पर रोक दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल