1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंद्र सहवाग: नजफ़गढ़ से क्रिकेटगढ़ तक का सफ़र

वीरेंद्र सहवाग: नजफ़गढ़ से क्रिकेटगढ़ तक का सफ़र

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2015 01:35 pm IST,  Updated : Oct 20, 2015 02:06 pm IST

दुबई: अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने अपने 37वें जन्मदिन से एक दिन पहले आज यहां घोषणा की कि वह भारत


सहवाग ने अपने करियर में 251 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 35 . 05 की औसत से 8273 रन बनाये। इसमें 15 शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में वह सचिन तेंदुलकर के बाद दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। जनवरी 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में अपना आखिरी वनडे मैच खेलने वाले सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 219 रन की पारी खेली थी जो तब वनडे में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर था।

इस सत्र में दिल्ली के बजाय हरियाणा की तरफ से रणजी ट्राफी में खेल रहे सहवाग ने 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 394 रन बनाये। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2012 में खेला था।

सहवाग ने दुनिया को दिखाया कि किस तरह से कम से कम फुटवर्क का उपयोग किये बिना गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा जा सकता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में अधिक तेजी से रन बनाये।

नजफगढ़ में पैदा हुए सहवाग ने भी अपनी पीढ़ी के अन्य युवाओं की तरह तेंदुलकर जैसा बनने का सपना पाला था। अपने पहले टेस्ट मैच में उन्हें तेंदुलकर के साथ साझेदारी निभाने का मौका मिला जिसमें इन दोनों ने शतक जमाये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल