1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : क्यों बदला गया किंग्स इलेवन पंजाब का नाम, नेस वाडिया ने किया खुलासा

IPL 2021 : क्यों बदला गया किंग्स इलेवन पंजाब का नाम, नेस वाडिया ने किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2021 06:01 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 06:01 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब का नाम अब पंजाब किंग्स हो गया है और इसके सह मालिक नेस वाडिया ने शनिवार को कहा कि टीम 2019 से नाम बदलने के बारे में सोच रही थी।

IPL 2021 : क्यों बदला गया...- India TV Hindi
IPL 2021 : क्यों बदला गया किंग्स इलेवन पंजाब का नाम, नेस वाडिया ने किया खुलासा Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब का नाम अब पंजाब किंग्स हो गया है और इसके सह मालिक नेस वाडिया ने शनिवार को कहा कि टीम 2019 से नाम बदलने के बारे में सोच रही थी। वाडिया ने कहा कि पंजाब किंग्स सरल नाम है और दर्शकों से जुड़ने में आसान भी रहेगा।

उन्होंने कहा,‘ हम इतने साल बाद इस ब्रांड में कुछ नयापन चाहते थे। जैसे कि कहते हैं कि अगर सफलता नहीं मिल रही है तो बदलाव जरूरी है।’’ पंजाब की टीम 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद से अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है।

IND vs ENG : तीसरे टेस्ट मैच के लिए पीटरसन ने बताई इंग्लैंड की संभावित 'Playing XI', किए ये बड़े बदलाव

वाडिया ने कहा,‘‘किंग्स इलेवन पंजाब के मायने अंतिम एकादश है जबकि पंजाब किंग्स व्यापक शब्द है और दर्शकों से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे।’’ उन्होंने कहा,‘‘हम पिछले दो साल से नाम बदलने की सोच रहे थे। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण हमने टाल दिया और फिर इस साल ऐसा करने का फैसला लिया।’’

कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अगला सत्र भारत में खेला जाना तय है और वाडिया ने इस पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा,‘‘यूएई में हाल ही में कोरोना के मामले बढे हैं ।भारत उससे अधिक सुरक्षित है। हमें बस यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो। उम्मीद है कि दर्शक भी मैदान पर लौटेंगे।’’ 

IPL 2021 : किस मैदान पर और कहाँ खेला जा सकता है IPL का आगामी 14वां सीजन, सामने आया ये प्लान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल