1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज को मिला नया प्यार, जाने इनसे पहले किन अभिनेत्रियों से चला अफेयर

युवराज को मिला नया प्यार, जाने इनसे पहले किन अभिनेत्रियों से चला अफेयर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2015 04:58 pm IST,  Updated : Jun 20, 2015 05:33 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड फ़िल्मों के अभिनेत्रियों की अफेयर्स की चर्चा तो इस समय क्रिकेटरों में लगातार बनी हुई हैं। अभी कुछ दिनों पहले हरभजन सिंह से गीता बसरा ने अपने दिल की बात कही थी।

इस बार चर्चे में कैसे आयी हेजल किच-

इस बार वो अपनी किसी फ़िल्म के प्रमोशन की वजह से नहीं बल्कि क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ नाम जोड़े जाने की वजह से सुर्खियों में हैं। हालांकी युवराज का किसी बॉलीवुड स्टार के साथ नाम जुड़ना कोई नई बात नहीं है।

दोस्ती से एक कदम आगे बढ़ चुका है इनका रिश्ता-

ख़बरों के मुताबिक पता चला है कि युवराज और हेजल पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की लगातार हो रही मुलाक़ात से इनकी दोस्ती अब एक कदम आगे बढ़ गई है। और दोनों एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा समय दे रहे हैं हालांकि आईपीएल से पहले युवी अपना ज़्यादातर समय मुंबई में ही बिताया करते थे। उस समय सुनने में आया था कि उनके और अभिनेत्री आसिन के बीच भी अफ़ेयर चल रहा था। हालांकि उस बात पर दोनों ने कोई टिप्पणी नहीं की थी।

इन अभिनेत्रियों से रहा युवी का रिश्ता-

इससे पहले भी युवी का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अफ़ेयर की ख़बरें आती रही हैं। किम शर्मा के साथ उनका नाम काफ़ी लंबे समय तक जुड़ा रहा। किम से ब्रेकअप होने के बाद दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया और किंग्स XI पंजाब की प्रोमोटर प्रीति ज़िंटा से भी युवी के रिश्ते को लेकर खबरें उड़ी थीं। प्रीति ने युवी के साथ अफ़ेयर पर कहा था कि उन्होंने युवी के साथ कभी कोई डेट नहीं की। टीम इंडिया के जोरदार बल्लेबाज इस मामले में भी किसी से कम नहीं हैं।

किम शर्मा-

दीपिका पादुकोण-

नेहा धूपिया-

प्रीती जिंटा-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल