Sunrisers Hyderabad vs Kings Xi Punjab Live score IPL 2020 match 43 ball to ball score updates from Dubai International Cricket Stadium
नमस्कार ! इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में आज डबल हेडर का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का यह 43वां मैच है और इसका आयोजन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।
टूर्नामेंट में अबतक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन औसत से भी कमतर रहा है और पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमों के पास 8-8 अंक है। ऐसे में सनराइजर्स और पंजाब की टीम की कोशिश होगी वह इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में पांचवे स्थान पर अपना कब्जा करें ताकि प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें बरकरार रहे।
इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने लगभग एक जैसा ही प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते हुए आ रहे हैं। वहीं डेथ ओवर में गेंदबाजी भी दोनों टीमों के लिए चिंता का विषय है।
प्लेइंग इलेवन-
सनराइजर्स- डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
पंजाब- केएल राहुल (विकेटकीपर/ कप्तान), क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, मनदीप सिंह, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
सनराइजर्स बनाम पंजाब लाइव क्रिकेट स्कोर :
KXIP 126/7 (20)
SRH 114 (19.5)