Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Highlights MI VS CSK 1st match ball by ball updates from Abu Dhabi
इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। लुंगी एनगिडी की अगुवाई में डेथ ओवरों की कसी हुई गेंदबाजी और फाफ डुप्लेसिस के शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उदघाटन मैच में शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 162 रन ही बनाने दिये। मुंबई एक समय 180 से अधिक रन बनाने की स्थिति में दिख रहा था लेकिन उसने आखिरी छह ओवरों केवल 41 रन बनाये और इस बीच छह विकेट गंवाये। उसकी तरफ से सौरभ तिवारी ने सर्वाधिक 42 रन बनाये। इसके लिये उन्होंने 31 गेंदें खेली तथा तीन चौके और एक छक्का लगाया। चेन्न्ई के लिये एनगिडी ने तीन जबकि दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिये।दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
चेन्नई - शेन वाटसन, फाफ डुप्लेसी, अंबाटी रायुडू, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), सैम कुरैन, दीपक चहर, पीयूष चावला, लुंगी एनगिडी।
मुंबई- क्वीटंन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सुर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिनसन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपर किंग्स
CSK 166/5 (19.2)*
MI 162/9 (20)