1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्पष्ट सोच के साथ उतरना जरूरी : मोहम्मद कैफ

दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्पष्ट सोच के साथ उतरना जरूरी : मोहम्मद कैफ

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2021 09:23 am IST,  Updated : Oct 13, 2021 09:23 am IST

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में बुधवार को उनकी टीम को स्पष्ट सोच के साथ उतरना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के...- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्पष्ट सोच के साथ उतरना जरूरी : मोहम्मद कैफ Image Source : IPLT20.COM

शारजाह। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में बुधवार को उनकी टीम को स्पष्ट सोच के साथ उतरना होगा। दूसरे क्वालीफायर के विजेता का सामना 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

कैफ ने मैच से पहले कहा,‘‘कल का दिन बड़ा है । सब कुछ दबाव झेलने पर है । हर मैच में दबाव होता है लेकिन इस मैच में चुनौती अलग तरह की है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हमें शांतचित्त रहकर स्पष्ट सोच के साथ उतरना होगा। हमने लगातार दो मैच हारे लेकिन वापसी अहम है। हमें केकेआर के खिलाफ मैच में पिछली हार को भुलाकर उतरना होगा। हमारे पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। अनुभवी और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों की कमी नहीं है।’’ 

गौरतलब है कि पहले इंडियन प्रीमियर लीग खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को दूसरे क्वालीफायर में अच्छी फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कड़ी चुनौती का सामना करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल