1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैंपियंस लीग : लेइपजिग अंतिम-16 में, मैनचेस्टर युनाइटेड चैम्पियंस लीग से बाहर

चैंपियंस लीग : लेइपजिग अंतिम-16 में, मैनचेस्टर युनाइटेड चैम्पियंस लीग से बाहर

 Edited By: IANS
 Published : Dec 09, 2020 02:05 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 02:05 pm IST

इस जीत के साथ लेइपेजिग ने ग्रुप-एच में 12 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।  

Champions League, Leipzig, Manchester United, Football, Football club, sports- India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY IMAGES

आरबी लेइपजिग ने यूईएफए चैम्पियंस लीग के ग्रुप-एच में इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड को 3-2 से हरा कर अंतिम-16 में जगह बना ली है। विजेता टीम के लिए एंजेलिनो, एमाडाउ हैइडारा और जस्टिन क्लूइवेर्ट ने किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लेइपेजिग को पता था कि इस मैच में जीत ही उन्हें आगे ले जा सकती है। मैच के दूसरे मिनट में ही एंजेलिना ने युनाइटेड के गोलकीपर डेविड डे गिया को छकाकर मेजबान टीम को एक गोल से आगे कर दिया।

यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के पूर्व कोच एलेजेंड्रो साबेला का हुआ निधन

 

जर्मन क्लब यहीं नहीं रुका। 11वें मिनट में उसने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। एंजेलियाना द्वारा बनाए गए मौके को हेइडारा ने अंजाम तक पहुंचाया। पहले हाफ में युनाइटेड वापसी नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में लेइपेजिग ने अपने डिफेंस पर ध्यान दिया। वहीं युनाइटेड ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

युनाइटेड को सफलता मिली और 80वें मिनट में पेनाल्टी पर ब्रूनो फर्नांडेज ने गोल कर दिया, लेकिन इससे पहले ही लेइपेजिग तीसरा गोल कर चुकी थी। उसने 69वें मिनट में क्लूइवेर्ट से गोल के दम पर स्कोर 3-0 कर लिया था। फर्नांडेज ने युनाइटेड के लिए गोल किया और उनके गोल करने के दो मिनट बाद पॉल पोग्बा के हैडर ने स्कोर 3-2 कर दिया।

इस जीत के साथ लेइपेजिग ने ग्रुप-एच में 12 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल