1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कैटलीन जेनर के अलावा और भी हैं ट्रांसजेंडर जो हुई कवर पर शाया

कैटलीन जेनर के अलावा और भी हैं ट्रांसजेंडर जो हुई कवर पर शाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 03, 2015 05:00 pm IST,  Updated : Jun 07, 2015 01:42 pm IST

कल रात कैटलिन जेनर जो पहले ब्रूस थी, का नया रुप वैनिटी फ़ैयर पत्रिका में शाया होते ही नामी हस्तियों, प्रशंसकों और ट्रांसजेंडर (विपरीतलिंगी) समुदाय ने जमकर स्वागत किया। ऐसा नहीं है कि किसी पत्रिका

एडियन डॉलिंग

कैटलिन जेनर की तरह एडियन डॉलिंग भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। 27 वर्षीय पुरुष ट्रांसजेंडर एडियन डॉलिंग  बहुत जल्द पुरुषों की एक हेल्थ पत्रिका के कवर पर छप सकते हैं। पत्रिका एक मुहिम के तहत समलैंगिक पुरुष की तलाष कर रही है जो समझदार, सेहतमंद गठीला हो।

इस मुहिम का विजेता की तस्वीर पत्रिका के कवर पर छपेगी। और अगर एडियन इस खोज में जीत गया तो वह कवर पर छपने वाला पहला ट्रांसजेंडर बन जाएगा।

एडियन की तस्वीर इसके पहले एफटीएम पत्रिका के अप्रैल अंक में छप चुकी है।

ली टी

जनवरी 2011 में ली टी की तस्वीर सबसे पहले लव पत्रिका के कवर पर छपी थी जिसमें उन्हें कैट मोज़ के साथ चुंबन लेते दिखाई दी थी। इस कवर के बाद ही उनकी शौहरत बुलंदियां छूने लगी।

लव पत्रिका की संपादक कैट ग्रैंड ने कहा कि वह जब पहली बार ली टी से मिली थी तब उनका उनके जेंडर पर ध्यान ही नहीं गया था।

34 वर्षीय ली टी पहली बार 2011 में एक प्रमुख पत्रिका के कवर पर छपी थी।

इसके बाद से ली टी की तस्वीरें कई प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं के कवर या भीतर छपती रही हैं। उनकी तस्वीर वैनिटी फ़ैयर पत्रिका के इतालवी संस्करण के कवर पर भी छप  चुकी हैं। ये वही पत्रिका है जिसके कवर पर कैटलिन जेनर की तस्वीर छपी है और जिसे लेकर आज चारों तरफ चर्चा हो रही है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल