1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय तीरंदाज हिमानी मलिक कोरोना से हुई संक्रमित

भारतीय तीरंदाज हिमानी मलिक कोरोना से हुई संक्रमित

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2020 04:14 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 04:14 pm IST

आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में लगाए जा रहे नेशनल कैम्प का हिस्सा बनी महिला तीरंदाज हिमानी मलिक कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं।

Archery- India TV Hindi
Archery Image Source : GETTY IMAGE

पुणे| यहां के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में लगाए जा रहे नेशनल कैम्प का हिस्सा बनी महिला तीरंदाज हिमानी मलिक कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक बयान मे कहा है कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक, जो खिलाड़ी इस समय तीरांदाजी राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं उनका यहां आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया ताकि उनका कोविड स्टेटेस पता चल सके।

साई ने एक बयान में कहा, "23 खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया था जिसमें से एक खिलाड़ी हिमानी मलिक कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं बाकी 22 लोग निगेटिव आए हैं।"

SRH vs RCB Dream11 Prediction : यहां देखें आज के एलिमिनेटर मैच की धाकड़ Dream11 टीम

दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता में इस समय बीमारी के लक्षण नहीं हैं, लेकिन सावधानी बरतने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साई ने कहा, "एसओपी में जो बातें बताई गई हैं उनका पालन किया जा रहा है ताकि शिविर को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा सके।"

पिछले सप्ताह एक सपोर्ट स्टाफ का टेस्ट भी पॉजिटिव आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल