1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना काल में निशानेबाज अंजुम मोद्गिल ने हासिल की खेल मनोविज्ञान की डिग्री

कोरोना काल में निशानेबाज अंजुम मोद्गिल ने हासिल की खेल मनोविज्ञान की डिग्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2020 07:30 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 07:30 pm IST

एक बेहतरीन निशानेबाज और चित्रकार अंजुम मोद्गिल ने खेल मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की है।

Anjum Mudgil- India TV Hindi
Anjum Mudgil Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| एक बेहतरीन निशानेबाज और चित्रकार अंजुम मोद्गिल के व्यक्तिक्व का नया पहलू कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान देखने को मिला है और वह है मनोवैज्ञानिक सलाहकार का। कुछ समय पहले ही अंजुम ने खेल मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की है। दिहाड़ी मजदूरों और खेल जगत से जुड़े सहयोगी स्टाफ की परेशानियों से व्यथित अंजुम ने अपनी कुछ पेंटिग्स की नीलामी करके उनके लिये धन जुटाया।

वह अपने दोस्तों को निजी स्तर पर मनोवैज्ञानिक सलाह भी दे रही है। टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी इस निशानेबाज ने कहा ,‘‘ मैने अपनी पेंटिंग की नीलामी का फैसला किया। इससे मिलने वाली रकम प्ले फोर इंडिया को जायेगी जो दिहाड़ी मजदूरों और खेल जगत से जुड़े सहयोगी स्टाफ की मदद कर रहा है।’’ भारत के कुछ बड़े खिलाड़ियों की मदद से चल रही ‘ प्ले फोर इंडिया’ मुहिम उन लोगों की मदद के लिये है जो लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित हैं।

अंजुम ने बताया ,‘‘ मैने अपने निशानेबाज दोस्तों के लिये कुछ काउंसिलिंग सत्र भी लिये हैं । ऐसे कठिन दौर में संयम बनाये रखना जरूरी है। उसने हाथ से पेंट की हुई अपनी डायरियां भी एनजीओ के लिये धन जुटाने के मकसद से बेची है जो महामारी से प्रभावित ग्रामीणों की मदद कर रहा है। मेरी मम्मी स्कूल में पढाती है जहां एक महिला का बेटा कैंसर से जूझ रहा है। मैने उसकी मदद के लिये भी रकम दी है। मैं लोगों से भी मदद का आहवान कर रही हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल