1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जल्द ही पश्चिम बंगाल में शुरू हो सकेंगे खेल, सरकार ने बुलाई बैठक

जल्द ही पश्चिम बंगाल में शुरू हो सकेंगे खेल, सरकार ने बुलाई बैठक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2020 10:35 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 10:35 pm IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने क्रिकेट और फुटबॉल समेत प्रदेश के 17 खेल संघों की शुक्रवार को बैठक बुलाई है जिसमें कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के बाद खेल टूर्नामेंटों की बहाली पर बात की जायेगी।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

कोलकाता| पश्चिम बंगाल सरकार ने क्रिकेट और फुटबॉल समेत प्रदेश के 17 खेल संघों की शुक्रवार को बैठक बुलाई है जिसमें कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के बाद खेल टूर्नामेंटों की बहाली पर बात की जायेगी। मौजूदा सत्र के अधिकांश टूर्नामेंट देशव्यापी लॉकडाउन के कारण रद्द कर दिये गए। अब खेल संघ अगले सत्र की जल्दी शुरूआत चाहते हैं।

भारतीय फुटबॉल संघ के सचिव जॉयदीप मुखर्जी ने कहा ,‘‘ प्रदेश के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने कल दोपहर को राज्य सचिवालय में बैठक बुलाई है। हमें उम्मीद है कि कलकत्ता लीग अक्टूबर में शुरू हो सकेगी।’’

ये भी पढ़े : आड्रिया टूर में हिस्सा लेंगे नोवाक जोकोविक, थिएम पर भी होगी नजर

आईएफए के शीर्ष अधिकारी ने बंगाल क्रिकेट संघ के प्रमुख अविषेक डालमिया से भी ईडन गार्डंस पर मुलाकात की। उन्होंने मैदान के साझे इस्तेमाल और दोनों खेलों के शेड्यूल में टकराव से बचने पर बात की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल