1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु का टूटा स्वर्ण जीतने का सपना, SF में सीधे सेटों में हारीं

Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु का टूटा स्वर्ण जीतने का सपना, SF में सीधे सेटों में हारीं

 Reported By: IANS
 Published : Jul 31, 2021 04:44 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 05:50 pm IST

सिंधु ने सेमीफाइनल 18-21, 12-21 से गंवाया और इसके साथ उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया।

Tokyo Olympics 2020: tai tzu ying beats pv sindhu in...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: tai tzu ying beats pv sindhu in semifinals in straight sets Image Source : GETTY

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद थी और जिस तरह उन्होंने टोक्यो में अबतक प्रदर्शन किया था उससे लग रहा था कि वह इस बार स्वर्ण पदक ला सकती हैं। लेकिन इस हार के साथ उनका यह सपना टूट गया।

छठी सीड सिंधु को दूसरी सीड जू यिंग के हाथों 40 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु ने पहले गेम में बेहतर किया और शुरूआत में बढ़त भी ली लेकिन जू यिंग ने वापसी करते हुए पहला गेम अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में सिंधु कोई चुनौती पेश नहीं कर सकीं और यह गेम भी हार गईं।

सिंधु भले ही स्वर्ण पदक की रेस से बाहर हो गई हैं लेकिन उनके पास अभी कांस्य हासिल करने का मौका है। सिंधु का कांस्य पदक मुकाबले में सामना चीन की ही बिंग जिआओ से रविवार को होगा। बिंग जिआओ को एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन चेन यू फेई से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

 Tokyo Olympics 2020: क्वॉर्टरफाइनल में चीन की किआन से हारीं पूजा रानी

सिंधु ने पांच साल पहले रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। उन्हें फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इस बार सिंधु से रियो के प्रदर्शन से बेहतर करने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल