Phone Charger Alert: जिनके पास फोन है तो इसका चार्जर भी होगा ही और फोन के चार्जर को लेकर कई बार कैजुअल एप्रोच भारी पड़ सकती है, यानी चार्जर के सेफ्टी टिप्स को ध्यान में ना रखना भारी पड़ सकता है। ऐसे ही लोगों के लिए सरकारी एजेंसी की ओर से चार्जर की सिक्योरिटी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सरकार की ओर से कंज्यूमर्स अफेयर्स डिपार्टमेंट ने जागो ग्राहक जागो के @jagograhakjago एक्स हैंडल पर बताया है कि कौन सा चार्जर इस्तेमाल करना चाहिए और कौन सा चार्जर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अब जब सरकार की ओर से बताया जा रहा है तो आपको भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए-
कंज्यूमर्स अफेयर्स की तरफ से पोस्ट किया गया है कि-
"हम अपने फोन और चार्जर हमेशा साथ रखते हैं, लेकिन नकली प्रोडक्ट खतरनाक हो सकते हैं। CRS मार्क आपके डिवाइस या चार्जर पर सिर्फ मार्क नहीं, सुरक्षा का निशान है। खरीदते समय इसे जरूर देखें और सुरक्षित रहें!" इसके साथ ही जो तस्वीर शेयर की गई है, उस पर लिखा है कि "सबस्टैंडर्ड चार्जर, भारी नुकसान ! बिना CRS मार्क वाला चार्जर आपके फोन और आपकी सुरक्षा दोनों के लिए खतरा हो सकता है। केवल सीआरएस मार्क वाला ही चार्जर इस्तेमाल करें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।"
आग लगने तक का खतरा !
दरअसल सबस्टैंडर्ड चार्जर का सबसे डरावना नुकसान तो ये है कि ये अगर अत्याधिक गर्म हो जाए तो इसकी वजह से फोन पर भी असर पड़ सकता है और एक्स्ट्रीम कंडीशन में तो चार्जर और फोन में आग तक लग सकती है। ये आपके और आपके परिवार सभी के लिए चिंता करने वाली बात है।
कौन से होते हैं सबस्टैंडर्ड चार्जर
सबस्टैंडर्ड चार्जर की कैटेगरी में वो चार्जर आते हैं जो नकली होते हैं या जिन पर ब्रांडिंग भले ही आपके फोन वाली ही हो लेकिन वो फेक यानी फर्जी होती है। ये चार्जर बिना CRS मार्क वाले होते हैं यानी इनके प्रिंट पर कहीं भी आपको CRS मार्क नहीं मिलेगा। इनका क्वालिटी हल्की होती है और वूक चार्जर या पावर/टर्बो चार्जर जितने भारी होते हैं, ये उतने भारी नहीं होते हैं। इनके साथ आने वाली डेटा केबल भी छोटी होती है या इसकी क्वालिटी हल्की होती है।
सबस्टैंडर्ड चार्जर के क्या-क्या हैं नुकसान
इस तरह के सबस्टैंडर्ड चार्जर की वजह से आपके फोन की बैटरी को नुकसान होता है, वो धीरे चार्ज होती है और एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है। बैटरी को जल्दी खराब करने के पीछे इसी तरह के सबस्टैंडर्ड चार्जर का हाथ होता है। ये सबस्टैंडर्ड चार्जर फोन की प्रोसेसिंग पर भी असर डाल सकते हैं और इसकी स्पीड धीमी कर सकते हैं। कई बार तो ये फोन के मदरबोर्ड को भी डैमैज कर सकते हैं।
आजकल के समय में फोन ऐसी चीज है जो सिर्फ कॉलिंग के ही काम नहीं आता बल्कि ये आपकी शॉपिंग से लेकर मेल, चैट से लेकर संगीत और सोशल मीडिया से लेकर वीडियो सभी के लिए काम आने वाला गैजेट है. फोन के बिना घर से निकलने पर आपको हर वक्त इसकी जरूरत महसूस होती है। अब फोन का चार्जर आप साथ में लेकर भी चलते हैं तो आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए कि नकली आइटम लेकर ना चल रहे हों।
यह भी पढ़ें
Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च, 15000 रुपये में 7000mAh बैटरी वाला दमदार फोन