BIHAR
-
यूपी पुलिस और बिहार STF ने साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई, इंटरनेशनल साइबर ठगों का 'मदरबोर्ड कनेक्शन' ध्वस्त
यूपी पुलिस और बिहार STF ने साथ मिलकर बिहार के कटिहार जिले में बड़ा एक्शन लेते हुए इंटरनेशनल साइबर ठगों का 'मदरबोर्ड कनेक्शन' ध्वस्त कर दिया है। इस मामले में आरोपी इश्तियाक आलम को पकड़ा गया है।
बिहार | Apr 09, 2026 10:39 pm IST -
बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने दिया पहला बयान, बोले- '20 साल तक वहां रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे...'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली स्थित अपने घर पर पहुंच गए हैं। बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने अपने पहले बयान में कहा है कि 20 साल तक बिहार में रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे।
राजनीति | Apr 09, 2026 11:53 pm IST -
Advertisement
-
बीजेपी का CM होने की उम्मीद, NDA विधायक दल की बैठक में चुना जायेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री: विजय चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सीएम कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस जारी है। जानकारी के मुताबिक खरमास के बाद 15 अप्रैल को नए सीएम का शपथ ग्रहण हो सकता है। इससे पहले जदयू नेता का बड़ा बयान सामने आया है।
बिहार | Apr 10, 2026 08:39 am IST -
बिहार: पार्किंग के विवाद में शख्स की गला काटकर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी दुकानदार को भी पीट-पीटकर मार डाला
वाहन चालक की गला काटकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए लोगों ने आगजनी कर दी। आरोपी दुकानदार को गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। बड़ी संख्या में पुलिस की टीम तैनात है।
बिहार | Apr 09, 2026 12:24 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली आ रहे हैं नीतीश कुमार, BJP से होगा बिहार का नया सीएम? 15 अप्रैल को हो सकता है ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा में दिखाई देंगे। आज नीतीश दिल्ली आ रहे हैं और अब बिहार का अगला सीएम भाजपा का होगा। 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा, जानें कौन हो सकता है अगला सीएम?
बिहार | Apr 09, 2026 12:09 pm IST -
ये क्या! 7 साल पहले मर चुके टीचर ने निकाल लिया एरियर; सुपौल में फर्जी हस्ताक्षर कर 1 करोड़ का घोटाला
बिहार के सुपौल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां मदरसा के सचिव और हेडमास्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर रिटायर शिक्षकों के नाम पर एरियर की 1 करोड़ रुपये की राशि निकल ली गई।
बिहार | Apr 09, 2026 11:35 am IST -
Advertisement
-
बिहार: आधी रात में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की आई आफत, बिजली के खंभे से बांधकर पहले पिटाई की फिर करवा दी शादी
बिहार के समस्तीपुर के एक युवा को वैशाली जाकर अपनी प्रेमी से आधी रात में मिलना महंगा पड़ गया। प्रेमी को ग्रामीणों ने केवल पकड़ा बल्कि उसकी पिटाई के बाद उसका निकाह भी करवा दिया।
बिहार | Apr 08, 2026 11:37 pm IST -
बिहार: बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने बेटे को दे रहे घुड़सवारी की ट्रेनिंग, सामने आया VIDEO
मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का अपने बेटे को घुड़सवारी की ट्रेनिंग देते हुए VIDEO सामने आया है। उनके बेटे का नाम अभिनव है।
बिहार | Apr 08, 2026 09:54 pm IST -
Advertisement
-
नेपाल बॉर्डर के पास बैंक शाखाओं में 'नोट सॉर्टिंग' मशीन लगाना अनिवार्य, वेबसाइट को लेकर भी निर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने बताया कि अब बैंकों द्वारा की जाने वाली वास्तविक कॉल '1600' से शुरू होने वाले नंबरों से आएंगी।
बिज़नेस | Apr 08, 2026 05:00 pm IST -
बिहार बोर्ड क्लास 10 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
बिहार बोर्ड क्लास 10 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए अब आखिरी तारीख क्या है।
एजुकेशन | Apr 08, 2026 04:58 pm IST -
Advertisement
-
बिहार में नई सरकार और नए CM की तैयारी, सम्राट चौधरी समेत इन नेताओं को दिल्ली से आया बुलावा
10 अप्रैल को होने वाली यह बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगी। इसमें बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के तमाम बड़े दिग्गज और दिल्ली के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इसका मुख्य मकसद बिहार में नई सरकार के गठन और नए सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगाना है।
बिहार | Apr 08, 2026 12:55 pm IST -
घर बनाने के लिए लिया 18 लाख का लोन, पैर टूटा तो नहीं भर पा रहा था किस्त, नोटिस देख पत्नी ने किया कांड
मुजफ्फरपुर में 32 साल के अंशु कुमार की मौत की इस रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अंशु की शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। अंशु ने घर बनाने के लिए बैंक से लोन लिया था, जिसकी किस्त नहीं भर पाने के कारण घर पर नोटिस चिपकाया गया था।
बिहार | Apr 08, 2026 09:33 am IST -
Advertisement
-
पत्नी बनती थी IAS, पति बॉडीगार्ड, ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चूना; सलाखों के पीछे पहुंचे बंटी बबली
मधेपुरा में एक दंपति ने एक ठेकेदार से 34 लाख 70 हजार रुपये ऐंठ लिए। जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी फर्जी आईएएस अधिकारी बनती थी, जबकि पति उसका बॉडीगार्ड बनकर लोगों को झांसा देता था।
बिहार | Apr 07, 2026 11:36 pm IST -
प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, वीडियो बनाकर बोली- 'अपनी मर्जी से विशाल के साथ आई'
बिहार के मुंगेर जिले में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है जिसके बाद ये घटना इलाके में चर्चा की विषय बन गई। महिला ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है और कहा है कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी विशाल के साथ आई है।
बिहार | Apr 07, 2026 09:22 pm IST -
Advertisement
-
बिहार में शराबबंदी पर सियासी टकराव तेज, 46 करोड़ के चंदे को लेकर JDU ने साधा RJD पर निशाना
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की शराबबंदी को लेकर की टिप्पणी पर बिहार में सियासी माहौल काफी गरमा गया है।
बिहार | Apr 07, 2026 01:41 pm IST -
बिहार में शराब तस्करी का नया जरिया बना तरबूज, वीडियो में देखें तस्करों ने क्या दिमाग लगाया
बिहार में तरबूजे में रखकर शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने छपरा में शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी पकड़ा गया और तस्करों का सारा खेल सामने आ गया।
बिहार | Apr 07, 2026 09:39 am IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 3000 अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव होने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही चुनाव आयोग सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त में जुट गया है। इस बार तीन हजार अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल | Apr 07, 2026 10:24 am IST -
बिहार: दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, मचा हड़कंप, सामने आई वजह
बिहार के हाजीपुर में दारोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया, जिससे हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बिहार | Apr 06, 2026 11:45 pm IST -
शक में पति बना हैवान, पत्नी की गला रेतकर उतारा मौत के घाट; शव को जमीन में गाड़ा
बिहार के मधेपुरा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर से दूर ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
बिहार | Apr 06, 2026 06:47 pm IST -
बिहार में लैब असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, आवेदन हुए शुरू, वैकेंसी समेत पढ़ें जरूरी डिटेल्स
बिहार में लैब असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मई 2026 है। आइए इस खबर के जरिए सभी जरूरी संबंधित विवरण से अवगत होते हैं।
सरकारी नौकरी | Apr 06, 2026 06:35 pm IST