BUSINESS NEWS IN HINDI
-
नीरव मोदी का पीछा करेगी 190 देशों की पुलिस! जारी हुआ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस
पंजाब नैशनल बैंक में करीब 14000 करोड़ रुपए के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इंटरपोल ने नीरव मोदी और उसके भाई नीशल मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी कर दिया है। इस नोटिस के बाद सभी सदस्य 190 देशों की पुलिस को नीरव मोदी को ढूंढकर उसे गिरफ्तार करने का अधिकार मिल गया है।
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 11:50 AM IST -
सेंसेक्स में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट, लेकिन ऑटो कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
जुलाई के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स 131.53 प्वाइंट घटकर 35291.95 और निफ्टी 41.10 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10673.20 पर कारोबार कर रहा है।
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 09:36 AM IST -
Jio और Airtel सहित Idea व Vodafone पर TRAI ने ठोका जुर्माना, सेवा गुणवत्ता नियमों पर खरा नहीं उतरने का आरोप
देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone व Idea Cellular विभिन्न सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं जिस वजह से दूरसंचार नियामक TRAI ने इसके लिए इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। सूत्रों ने बताया कि TRAI ने यह कदम दिसंबर तिमाही के दौरान सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने पर उठाया है।
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 09:22 AM IST -
Walmart-Flipkart सौदे के विरोध में आज से प्रदर्शन करेंगे खुदरा कारोबारी: CAIT
खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने रविवार को कहा कि देश भर में करीब 1000 जगहों पर खुदरा कारोबारी Walmart-Flipkart सौदे के विरोध में आज यानि सोमवार से प्रदर्शन करेंगे। संगठन के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल का आरोप है कि पिछले कुछ साल में बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों ने भारी छूट तथा कम कीमत जैसे गलत तरीकों को अपनाकर ई-कॉमर्स बाजार को विकृत किया है। देशभर में CAIT के लगभग 10 लाख सदस्य हैं
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 09:04 AM IST -
फ्री में तुरंत मिलेगा पैन नंबर, आयकर विभाग ने शुरू की व्यवस्था
आयकर विभाग ने ‘तुरंत’ पैन नंबर जारी करने की एक सेवा शुरू की है। इसके तहत पहली बार पैन चाहने वालों को उनके आधार कार्ड के आधार पर तुरंत ई-पैन जारी कर दिया जाएगा। आयकर विभाग ने हाल ही में एक परिपत्र में यह जानकारी दी है। जिसके मुताबिक यह सुविधा नि:शुल्क है और वैध आधार धारकों के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीमित समय के लिए उपलब्ध है
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 08:47 AM IST -
GST के तहत कई और वस्तुओं को दायरे में ला सकती है सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिए संकेत
एक साल पहले देश में लागू हुई नई टैक्स व्यवस्था गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) के तहत अभी तक जितनी वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स लग रहा है उनमें और वस्तुएं शामिल हो सकती हैं, खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसके संकेत दिए हैं। वित्त मंत्री ने इसके अलावा भविष्य में GST की दरों के ढांचे को और आसान बनाने की बात भी कही है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 03:21 PM IST -
ट्रंप और सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत, भाव पर आ सकता है दबाव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के उनके आग्रह को मान लिया है। ईरान और वेनेजुएला की ओर से आने वाली कमी को पूरा करने के लिए इसे 20,00,000 बैरल तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने यह बात तब कही है जब करीब एक सप्ताह पहले ही तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 12:25 PM IST -
LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा
महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 10:20 AM IST -
पाकिस्तान में कालेधन को सफेद करने वाली स्कीम हुई सफल, मिले 80 अरब रुपए
पाकिस्तान को कर माफी योजना से कर के रूप में भारी-भरकम रकम मिली है। यह योजना पाकिस्तानी नागरिकों के विदेश में किये गये निवेश या संपत्तियों को वैध करने और रिटर्न में उनकी घोषणा के लिये शुरू की गई। पाकिस्तान में लगभग 5,000 लोगों ने अपनी विदेशी संपत्ति घोषित करते हुए रिटर्न दाखिल किया है और अब तक कर के रूप में करीब 80 अरब रुपए जमा होने की उम्मीद है। सरकार की यह योजना आज बंद हो रही है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 11:29 AM IST -
कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की
देश के दो बड़े सरकारी बैंकों का कर्ज अब महंगा हो गया है, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड ब्याज दर (MCLR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दोनो ही बैंकों ने पहली जुलाई से अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:52 PM IST -
विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी अध्यादेश के तहत 27 अगस्त को तलब किया
भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबत बढ़ती जा रही है, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर कोर्ट ने विजय माल्या ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने माल्या को 27 अगस्त को हाजिर होने नोटिश दिया है। ED ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपील की थी कि नए कानून के तहत माल्या को भगोड़ा घोषित किया जाए साथ ही उसकी प्रॉपर्टी जब्त करने का आदेश दिया जाए
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:23 PM IST -
रविवार को देश में मनाया जाएगा ‘जीएसटी दिवस’, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
देश में माल एवं सेवाकर (GST) लागू होने की पहली वर्षगांठ पर कल ‘जीएसटी दिवस’ मनाया जाएगा। इसने भारतीय कराधान क्षेत्र में अप्रत्याशित सुधारों के प्रति करदाताओं के उत्साह और भागीदारी का पूरी दुनिया में एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि सरकार एक जुलाई 2018 को ‘ जीएसटी दिवस ’ मनायेगी। देश में पिछले साल एक जुलाई को जीएसटी लागू किया गया था।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 04:36 PM IST -
2 महीने में 17% बढ़ा चावल निर्यात लेकिन बासमती एक्सपोर्ट में आई कमी
वित्त वर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड चावल निर्यात के बाद अब नए वित्त वर्ष 2018-19 में भी निर्यात में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 के पहले 2 महीने यानि अप्रैल और मई के दौरान देश से चावल निर्यात में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि इस दौरान सिर्फ गैर बासमती चावल का निर्यात बढ़ा है जबकि बासमती चावल के निर्यात में कमी देखने को मिली है
बाजार | Jun 30, 2018, 04:15 PM IST -
विश्व व्यापार संगठन से अलग नहीं होगा अमेरिका, लेकिन ट्रंप ने की WTO की आलोचना
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि वह अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (WTO) से बाहर निकालने की योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अमेरिका के साथ ‘‘ बहुत बुरा व्यवहार ’’ करने के लिये डब्ल्यूटीओ की कड़ी आलोचना की। ट्रंप की यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि ट्रंप ने अपनी शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि वह अमेरिका को WTO से बाहर करना चाहते हैं।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 03:02 PM IST -
उदय कोटक ने देश में बढ़ते इलेक्ट्रोनिक आयात पर जताई चिंता, आनंद महिंद्रा ने मिलकर इससे लड़ने का दिया सुझाव
कोटक महिंद्रा बैंक के दो बड़े साझेदार देश उद्योगपति उदय कोटक और आनंद महिंद्रा क्या एक बार फिर मिलकर इलेक्ट्रोनिक मैन्युफैक्चरिंग में भारत को आगे बढ़ा सकते हैं? यह सवाल तब उठ रहा है जब उदय कोटक ने ट्विटर पर देश में बढ़ते इलेक्ट्रोनिक आयात को लेकर चिंता जताई है और इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने मिलकर इस समस्या से निपटने के सुझाव दिए हैं।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 08:59 PM IST -
नोटबंदी के डेढ़ साल बाद ही स्विस बैंक में फिर बढ़ने लगा भारतीयों का पैसा, 2017 में हुई 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी
विदेशों में जमा भारतीयों के काले धन को लेकर जब भी बात उठती है तो सबसे पहले स्विस बैंक का नाम लिया जाता है, इस बार फिर से भारतीयों के पैसों को लेकर स्विस बैंक का नाम सामने आया है। स्विस नेशनल बैंक की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों को मुताबिक 2017 के दौरान बैंक में जमा होने वाले भारतीयों के पैसों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 08:08 PM IST -
फेसबुक को चुनाव आयोग का निर्देश, मतदान से 48 घंटे पहले हटा ले प्रचार सामग्री
चुनाव आयोग ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से देश में मतदान से 48 घंटे पहले राजनीतिक विज्ञापन हटाने के लिए कहा है। हालांकि फेसबुक ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, वह अभी इस पर विचार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि कैंब्रिज एनालिटिका मामले में फेसबुक का नाम सामने आने और इससे अमेरिका में चुनाव प्रभावित होने की घटना के बाद दुनियाभर में सोशल मीडिया के चुनाव में दुरुपयोग को रोकने के प्रयास हो रहे हैं।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 05:48 PM IST -
हार्ले-डेविडसन को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, पूरी तरह से अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिंग की दी सलाह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले-डेविडसन से "100 प्रतिशत अर्थात् पूरी तरह से अमेरिका में " रहने के लिए कहा है। ट्रंप ने चेताया कि अगर कंपनी यूरोपीय संघ के जवाबी शुल्क के बदले में अपनी विनिर्माण इकाइयों को स्थानांतरित करती है तो " हम इसे कभी नहीं भूलेंगे
ऑटो | Jun 28, 2018, 05:28 PM IST -
वैश्विक रीयल्टी पादर्शिता सूचकांक में भारत की रैंकिंग में एक स्थान का सुधार
रीयल्टी सलाहकार जेएलएल के वैश्विक रीयल एस्टेट पारदर्शिता सूचकांक में भारत की स्थिति एक स्थान सुधर गई है। इस द्विवार्षिक सर्वेक्षण में भारत 35वें स्थान पर आ गया है जबकि पिछली रपट में भारत का स्थान 36 वां था। सर्वेक्षण रपट में इसकी अहम वजह इस क्षेत्र में नीतिगत सुधार और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों में सुगमता को बताया गया है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 04:45 PM IST -
Stock Market Today: सेंसेक्स 179 प्वाइंट घटकर 35038 पर बंद, सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
Stock Market Today: कच्चे तेल में तेजी और सरकारी बैंक शेयरों में बिकवाली की वजह से गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 179.47 प्वाइंट घटकर 35037.64 और निफ्टी 82.30 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 10589.10 के स्तर पर बंद हुआ है।
बाजार | Jun 28, 2018, 03:56 PM IST