DEATH
-
NEET छात्रा की मौत का मामला: एक्शन में गृह मंत्री सम्राट चौधरी, डीजीपी और CID के ADG को तलब किया
पटना के हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में रेप की पुष्टि होने के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी एक्शन में आ गए। उन्होंने DGP और CID के ADG को तलब कर जांच की जानकारी ली और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
बिहार | Jan 25, 2026 06:42 pm IST -
हैदराबाद में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत; कार्रवाई के निर्देश
हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार को एक फर्नीचर दुकान में आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। पांचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
राष्ट्रीय | Jan 25, 2026 01:49 pm IST -
Advertisement
-
अभिजीत मजूमदार का निधन, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, AIIMS भुवनेश्वर में जिंदगी से हारे जंग
मशहूर उड़िया म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का 25 जनवरी, 2026 को कई हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से निधन हो गया। वह 54 साल के थे। उनके निधन से पूरी उड़िया फिल्म इंडस्ट्री गहरे दुख में है।
बॉलीवुड | Jan 25, 2026 11:15 am IST -
दिल्ली: शास्त्री पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार; जांच में जुटी पुलिस
राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली | Jan 25, 2026 06:53 am IST -
Advertisement
-
"मेरे बेटे ने काफी देर तक संघर्ष किया, दोषियों को सजा मिले", युवराज के पिता का छलका दर्द
सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के परिजनों न्याय की गुहार तेज कर दी है। उनके पिता का दर्द और आक्रोश एक बार फिर सामने छलक आया है। उन्होंने दोषियों को सजा देने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश | Jan 24, 2026 11:54 pm IST -
मुंबई: मालाड रेलवे स्टेशन पर चाकू मारकर प्रोफेसर की हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। मृतक की पहचान कॉलेज प्रोफेसर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्झ कर जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र | Jan 24, 2026 11:39 pm IST -
Advertisement
-
गाजियाबाद: खेलते-खेलते नाले में जा गिरा मासूम, बाहर निकाला तब तक हो गई मौत; लापरवाही का आरोप
गाजियाबाद में एक बच्चे की ड्रेन में गिरने से मौत हो गई। बच्चा खेलते खेलते खुले नाले में जा गिरा। वहीं परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश | Jan 23, 2026 02:45 pm IST -
प्रेम प्रसंग में युवक की खौफनाक हत्या, आरा मशीन से कई टुकड़ों में काटी डेड बॉडी; नदी और तालाब में फेंका
सतारा जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला, उसके पति और पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद तीनों ने युवक के शव को आरा मशीन से कई टुकड़ों में काटकर फिर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।
महाराष्ट्र | Jan 23, 2026 02:24 pm IST -
Advertisement
-
नोएडा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, युवती की मौत, 2 घायल
नोएडा में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश | Jan 23, 2026 09:23 am IST -
फांसी देने के तरीके को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अदालत ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें फांसी देने के तरीके को दूसरी तरह से अपनाने की मांग की है। याचिका में फांसी देने को क्रूर बताया गया है।
राष्ट्रीय | Jan 22, 2026 09:43 pm IST -
Advertisement
-
नोएडाः इंजीनियर युवराज मौत मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, लापरवाही के आरोप में दो और बिल्डर गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने इंजीनियर मौत के मामले में लापरवाही के आरोप में दो और बिल्डरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले इस मामले में MZ विज़टाउन प्लानर्स के डायरेक्टर अभय कुमार को भी गिरफ्तार किया था।
उत्तर प्रदेश | Jan 22, 2026 07:12 pm IST -
साउथ के मशहूर अभिनेता का निधन, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मोहनलाल संग कर चुके थे काम
विनयन द्वारा निर्देशित 'कल्याणा सौगंधिकम' में विलेन के तौर पर कमल रॉय के परफॉर्मेंस को काफी तारीफ मिली। वे 'युवाजनोत्सवम' में मोहनलाल के साथ काम कर चुके थे। कमल रॉय 'सयुज्यम', 'कोल्लीलक्कम', 'कल्याणसौगंधिकम' और 'शोभनम' जैसी कई फिल्मों के लिए भी जाने जाते थे।
बॉलीवुड | Jan 22, 2026 08:25 am IST -
Advertisement
-
नोएडा: गड्ढे के पानी में कार सहित कैसे डूब गया था इंजीनियर, मौत के 72 घंटे बाद बरामद हुई गाड़ी-VIDEO
नोएडा में एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर इंजीनियर की मौत हो गई थी। मौत के करीब 72 घंटे के बाद कार बरामद कर ली गई है। जानें कैसे हुई लापरवाही, अबतक क्या हुई कार्रवाई?
उत्तर प्रदेश | Jan 20, 2026 07:32 pm IST -
वाह रे सरकारी सिस्टम! गया में महिला वार्ड पार्षद ने कहा- 'अभी मैं जिंदा हूं,' सरकार ने घोषित किया है मृत
महिला वार्ड पार्षद सरकारी विभाग के चक्कर लगा रही है। खुद के जिंदा होने के प्रमाण सरकारी बाबुओं को दिखा रही है। सरकारी फाइलों में महिला वार्ड पार्षद शीला देवी को मृत घोषित कर दिया गया है।
बिहार | Jan 20, 2026 05:24 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | नोएडा में इंजीनियर की मौत : ये हादसा नहीं, हत्या है
ये मौत एक हादसा नहीं, हत्या है। अफसरों की लापरवाही की इंतेहा है। पानी से भरा गड्ढा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, न barricades लगाए, न warning sign लगाया। लोगों ने शिकायत की तो Noida के ACEO ने डांटकर भगा दिया, सुप्रीम कोर्ट जाने को कहा।
राष्ट्रीय | Jan 20, 2026 03:38 pm IST -
नोएडाः इंजीनियर मौत मामले में नामजद बिल्डर अभय कुमार गिरफ्तार, नॉलेज पार्क पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
इंजीनियर मौत मामले में बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंजीनियर की मौत मामले में बिल्डर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी।
उत्तर प्रदेश | Jan 20, 2026 03:56 pm IST -
Advertisement
-
पिता की तेरहवीं में बेटे की हत्या, बाइक सवार दबंगों ने मचाया आतंक, कई को किया अधमरा
महोबा में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना वाले दिन ही उसके पिता की तेरहवीं थी। वहीं मारपीट में कई लोग घायल भी हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
क्राइम | Jan 20, 2026 11:58 am IST -
नोएडा: भंगेल एलिवेटेड रोड पर जगुआर और ट्रक की भीषण टक्कर, एक लड़की की मौत, तीन युवक घायल
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर एक हादसे में लड़की की मौत हो गई। वहीं तीन युवक भी घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जगुआर कार और ट्रक के बीच टक्कर हुई है।
उत्तर प्रदेश | Jan 20, 2026 10:09 am IST -
नोएडा में इंजीनियर की डूबकर मौत मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, CM योगी ने भी लिया संज्ञान, SIT भी गठित
सीएम के निर्देश के मुताबिक गठित एसआईटी का नेतृत्व मेरठ के मंडलायुक्त करेंगे। यह एसाईटी पांच दिनों में इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
उत्तर प्रदेश | Jan 19, 2026 07:42 pm IST -
ज्यादा बीयर पीने को लेकर हुआ कॉम्पिटिशन, दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत, पढ़ें हैरान करने वाला मामला
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में कथित तौर पर जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन करने के कारण दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों में बीयर पीने का कॉम्पिटिशन हुआ था।
राष्ट्रीय | Jan 19, 2026 02:56 pm IST