- होम
- विषय
- Farmers Protest
- news
FARMERS PROTEST
-
'किसान नेता डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करें', पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने ये पंजाब सरकार से कहा है कि डल्लेवाल के स्वास्थ्य की निगरानी की जा सके, इसलिए उन्हें खनौरी बॉर्डर के पास मौजूद अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करें।
पंजाब | Dec 20, 2024, 05:08 PM IST -
किसान आंदोलन पर खाप का केंद्र सरकार को अल्टीमेटम, कहा- 'मुद्दों का करें निपटारा, वरना लेंगे बड़ा फैसला'
शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच खाप पंचायतों ने इस आंदोलन को संमर्थन देने के संकेत दिए हैं। खाप पंचायतों का कहना है कि केंद्र सरकार अगर 10 दिन में मु्द्दों का निपटारा नहीं करती तो 29 दिसंबर को महापंचायत बड़ा फैसला लेगी।
हरियाणा | Dec 19, 2024, 03:57 PM IST -
पंजाब के DGP और गृह मंत्रालय के अधिकारी ने किसान नेता डल्लेवाल से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई बात
पंजाब के डीजीपी और गृह मंत्रालय के अधिकारी ने किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डल्लेवाल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
पंजाब | Dec 15, 2024, 04:46 PM IST -
हरियाणा: भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, किसानों को कह दिया नशे का सौदागर, मचा बवाल
भाजपा नेता राम चंदर जांगड़ा ने किसानों पर बड़ा आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि पंजाब के नशेड़ियों ने अपना नेटवर्क हरियाणा में फैला लिया है। उनके इस बयान का खाप नेता ने करारा जवाब दिया है।
हरियाणा | Dec 14, 2024, 09:21 AM IST -
राकेश टिकैत ने डल्लेवाल से की मुलाकात, किसान नेता पंधेर ने कहा, शनिवार को 101 किसान दिल्ली कूच करेंगे
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने खन्नौरी सीमा पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है। उनका वजन 14 किलो कम हो गया है।
राष्ट्रीय | Dec 13, 2024, 11:48 PM IST
-
संसद घेरने ट्रैक्टर से पहुंचे किसान, जानिए कहां हुआ प्रदर्शन; क्या है मांग
लंदन में ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसान कृषि परिवारों को इनहेरिटेंस टैक्स में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे खेती पर बुरा असर पड़ेगा।
यूरोप | Dec 12, 2024, 02:23 PM IST -
सरकार से बातचीत का नहीं मिला न्योता, इस दिन दिल्ली कूच करेंगे किसान
किसान नेताओं का कहना है कि अभी तक सरकार की तरफ से बातचीत का कोई न्योता नहीं आया है, लिहाजा अब 14 दिसंबर को दिल्ली कूच किया जाएगा।
पंजाब | Dec 10, 2024, 05:39 PM IST -
किसान आंदोलन पर आज सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, शंभू बॉर्डर को खाली कराने की मांग
शंभू बॉर्डर से किसानों द्वारा दिल्ली की तरफ पैदल कूच के दूसरे प्रयास को भी रविवार को विफल कर दिया गया। इस बीच किसान आंदोलन का मामला फिर से एक बार सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच चुका है।
राष्ट्रीय | Dec 09, 2024, 11:48 AM IST -
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन का मामला, नेशनल हाईवे को खोले जाने की मांग
किसानों के प्रदर्शन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। इस संबंध में एक याचिका दाखिल की गई है। इसमें किसानों द्वारा बंद किए गए रास्तों को खोले जाने की मांग की गई है।
राष्ट्रीय | Dec 08, 2024, 08:01 PM IST -
किसानों की दिल्ली मार्च पर राहुल गांधी का बयान, बोले- अन्नदाता खुशहाल होंगे, तभी देश खुशहाल होगा
पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। दिल्ली जाने के लिए किसानों ने शुक्रवार को अपना मार्च शुरू किया था। प्रशासन इसे लेकर अलर्ट है। इस बीच अब सोशल मीडिया साइट एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अन्नदाता खुश रहेगा तो देश खुशहाल रहेगा।
राजनीति | Dec 06, 2024, 05:52 PM IST
-
जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, दिल्ली मार्च पर अड़े हुए हैं, आखिर उनकी मांग क्या है?
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। आज शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर किसानों को रोक दिया गया। आइये जानते हैं कि किसानों की प्रमुख मांगें क्या हैं...
राष्ट्रीय | Dec 06, 2024, 03:47 PM IST -
दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे 160 किसान गिरफ्तार, राकेश टिकैत ने आंदोलन को दिया समर्थन; जानें क्या बोले
यूपी-दिल्ली के बॉर्डर पर नोएडा में धरने पर बैठे 160 किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के इस आंदोलन को समर्थन दिया है।
उत्तर प्रदेश | Dec 03, 2024, 09:27 PM IST -
किसानों के प्रदर्शन के बीच आज चंडीगढ़ जाएंगे PM मोदी, शहर में नो फ्लाई जोन घोषित; पुलिस अलर्ट
नोएडा और दिल्ली की सीमा पर कल किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं अब किसानों के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी आज चंडीगढ़ दौरे पर जाने वाले हैं। उनके दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
राजनीति | Dec 03, 2024, 12:00 AM IST -
Delhi Traffic: फिलहाल दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, इस हफ्ते मुख्य सचिव से मीटिंग होगी
किसानों ने आज संसद भवन के घेराव का ऐलान किया है इसलिए आज वो टैक्ट्रर से दिल्ली मार्च करना चाहते हैं। किसानों के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर बैरियर लगा दिये गए हैं। साथ ही कई रूट को डायवर्ट कर दिया है।
दिल्ली | Dec 02, 2024, 07:18 PM IST -
Farmers Protest LIVE: किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, 10 प्वाइंट्स में जानें क्यों कर रहे विरोध, क्या है डिमांड?
अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से किसानों का समूह आज दिल्ली कूच करने वाला है। क्या हैं इनकी मांगें और किसानों ने क्यों विरोध प्रदर्शन करने की ठानी है, जानिए 10 प्वाइंट्स में-
राष्ट्रीय | Dec 02, 2024, 01:25 PM IST
-
किसानों का दिल्ली कूच, नोएडा से सटे सभी बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग; इन सभी रास्तों से आप बचकर निकलें
किसानों के दिल्ली मार्च की सूचना पर दिल्ली पुलिस के साथ गौतमबुद्ध नगर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसी के साथ दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग शुरू हो गई है। आज जाम लगने की संभावना है ऐसे में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
राष्ट्रीय | Dec 02, 2024, 10:25 AM IST -
पंजाब के किसान क्यों दे रहे धरना? सड़क से नाकेबंदी हटाने का किया फैसला
पंजाब में धरना दे रहे किसानों ने नेशनल हाईवे से अपनी नाकेबंदी हटाने का फैसला किया है। धान की खरीद और उठाव की धीमी गति सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पंजाब | Oct 27, 2024, 11:37 PM IST -
धान की कुटाई से चावल मिल मालिकों ने किया इनकार, तो CM मान ने दी चेतावनी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह राज्य के बाहर से चावल की कुटाई यानी मिलिंग करवाने में संकोच नहीं करेंगे।
पंजाब | Oct 19, 2024, 11:28 PM IST -
शंभू बॉर्डर खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, कहा- 'राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए'
शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसानों के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
राष्ट्रीय | Sep 02, 2024, 02:32 PM IST -
पूर्व सांसद ने कंगना रनौत पर कही ऐसी बात कि मच गया हंगामा, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
पंजाब के संगरूर से पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिमरनजीत सिंह मान को नोटिस भेजा है।
राष्ट्रीय | Aug 30, 2024, 12:01 AM IST