FIR
-
दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और मासूम बच्ची के जले हुए शव बरामद
दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लगने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और एक मासूम बच्ची शामिल है। शवों की पहचान हो गई है।
दिल्ली | Jan 06, 2026 10:21 am IST -
आंध्र प्रदेश में लीक हुई ONGC की गैस, कई जगहों पर लगी आग, खाली कराया जा रहा इलाका, मचा हड़ंकप-VIDEO
ओएनजीसी की गैस लीक होने के बाद हड़ंकप मचा हुआ है। गैस लीक होने के बाद कई जगहों पर आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। तीन गांवों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
राष्ट्रीय | Jan 05, 2026 05:44 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली: रोहिणी में बवाल, 3 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गों ने की 25 राउंड फायरिंग
दिल्ली के रोहिणी इलाके में 3 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर एक प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर खड़ी कार पर हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गों ने 25 राउंड फायरिंग की है।
दिल्ली | Jan 03, 2026 09:56 am IST -
उत्तराखंड के आर्मी कैंप में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
जोशीमठ के आर्मी कैंप में लगी आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हुई हैं।
राष्ट्रीय | Jan 02, 2026 03:49 pm IST -
Advertisement
-
जर्मनी: नए साल के जश्न के दौरान लगी आग, जान बचने के लिए अपार्टमेंट से कूदा भारतीय छात्र; हुई मौत
जर्मनी में पढ़ाई करने गए एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक भारतीय छात्र की पहचान तेलंगाना के थोकला रितिक रेड्डी के रूप में हुई है। रेड्डी पढ़ाई के लिए जर्मनी गए थे।
यूरोप | Jan 02, 2026 02:07 pm IST -
किश्तवाड़ में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, पांच मकान जलकर खाक; दो घायल
किश्तवाड़ में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद पांच मकानों में आग लग गई। वहीं आग बुझाने के प्रयास में दो व्यक्ति घायल भी हो गए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
जम्मू और कश्मीर | Jan 02, 2026 11:06 am IST -
Advertisement
-
गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, तो मौत को गले लगाने चला, सुसाइड से पहले ही कर बैठा कांड
अजय उर्फ दीपू ने स्वीकार किया कि वह एक लड़की से प्रेम करता था, जिससे उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लड़की द्वारा उसे ब्लॉक कर दिए जाने से वह मानसिक तनाव में आ गया और आत्महत्या करने की सोचने लगा।
राजस्थान | Jan 02, 2026 08:55 am IST -
Switzerland Bar Fire: दर्द दे गया नए साल का जश्न, 47 की मौत; घायल हुए 115 लोग
स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मानने के दौरान एक बार में पार्टी चल रही थी। पार्टी चल ही रही थी कि उसी समय बार में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 47 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
यूरोप | Jan 02, 2026 07:57 am IST -
Advertisement
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा, लापरवाही की हद जानकर हैरान रह जाएंगे आप
गोवा के अरपोरा नाइटक्लब अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। क्लब अवैध जमीन पर बिना वैध लाइसेंस चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट और प्रशासनिक निगरानी की भारी लापरवाही से 25 लोगों की जान गई।
राष्ट्रीय | Jan 01, 2026 09:22 am IST -
मुंबई के चॉल में लगी भीषण आग, 10 मकान जलकर खाक, पहले शॉर्ट सर्किट और फिर फट गए कई सिलेंडर
मुंबई के शिवड़ी इलाके में स्थित गुरुकृपा चॉल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में 10 मकान जलकर खाक हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आग पहले शॉर्ट सर्किट से लगी और फिर कई सिलेंडर फट गए।
महाराष्ट्र | Dec 30, 2025 05:58 pm IST -
Advertisement
-
समोसे को लेकर हुआ बवाल, मारपीट और फायरिंग में आधा दर्जन लोग घायल; 16 गिरफ्तार
बिहार के रोहतास जिले में समोसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में फायरिंग भी हुई, जिसकी वजह से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बिहार | Dec 29, 2025 04:16 pm IST -
Video: ई-रिक्शा पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग, कुछ महीने पहले ही खरीदा था
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की पत्नी उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं मानता है और पेट्रोल डालकर अपनी ही ई-रिक्शा में आग लगा देता है।
राजस्थान | Dec 29, 2025 02:59 pm IST -
Advertisement
-
इंडोनेशिया के रिटायरमेंट होम में लगी भीषण आग, झुलसने से 16 बुजुर्ग निवासियों की दर्दनाक मौत
इंडोनेशिया के एक रिटायरमेंट होम में रविवार शाम भीषण आग लगने से 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उत्तर सुलावेसी प्रांत के मानाडो में एक मंजिला घर में लगी आग उस समय शुरू हुई जब निवासी सो रहे थे।
एशिया | Dec 29, 2025 12:53 pm IST -
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, एक शख्स की मौत की खबर, विशाखापत्तनम के पास हादसा- VIDEO
विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर यालामंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में देर रात आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
राष्ट्रीय | Dec 29, 2025 12:55 pm IST -
Advertisement
-
शराब के नशे में शख्स ने खुद की बाइक में लगा दी आग, नशा उतरा तो फूट-फूटकर रोने लगा; देखें VIDEO
मैनपुरी में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी ही बाइक में आग लगा दी। हालांकि नशा उतरा तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश | Dec 28, 2025 06:41 pm IST -
सहारनपुर में सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी, 4 जवान घायल-VIDEO
सेना के फायरिंग रेज में ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल जवानों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसों के कारण का पता लगाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश | Dec 28, 2025 02:09 pm IST -
Advertisement
-
गोवा क्लब फायर कांड: 2024 में खत्म हो चुका था ट्रेड लाइसेंस पर सोता रहा प्रशासन, मजिस्ट्रियल जांच में बड़े खुलासे
जांच में सामने आया है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से क्लब चल रहा था। इसके खिलाफ कार्रवाई का आदेश भी जारी हुआ था, जिसमें बाद में स्टे लगा दिया गया था। क्लब का ट्रेड लाइसेंस मार्च 2024 में ही खत्म हो चुका था।
राष्ट्रीय | Dec 28, 2025 12:33 pm IST -
शराब पीने से टोकना पड़ा महंगा, नशेड़ियों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
झांसी जिले में एक शख्स ने शराबियों को घर के बाहर शराब पीने से टोका। इससे नाराज नशेड़ियों ने रात के अंधेरे में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
उत्तर प्रदेश | Dec 27, 2025 05:13 pm IST -
ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर एक ही कमरे में सो गए 7 लोग, दम घुटने से 4 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती
मृतकों में तीन बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंद कमरे में अंगीठी जलाने पर हादसे की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
बिहार | Dec 27, 2025 12:17 pm IST -
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी भीषण आग, शहर में एक दिन में आग लगने की चौथी घटना
दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा रहमान इलाके में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि दिल्ली में एक ही दिन में दिल्ली में आग की चार घटनाएं हुईं, जिनमें मुस्तफाबाद में एक युवक की मौत हो गई।
दिल्ली | Dec 26, 2025 11:42 pm IST