LAND SLIDE
-
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन वाली जगह से 3 नेपाली श्रद्धालुओं के शव बरामद, 8 लोग लापता
भूस्खलन में पूरा होटल ही बह गया जहां नेपाली नागरिक ठहरे हुए थे। नेपाल का कंचनपुर जिला भारत के उत्तराखंड से सटा है।
एशिया | Aug 05, 2023 07:14 am IST -
भीषण भूस्खलन से जॉर्जिया के रिसॉर्ट में हाहाकार, 7 लोगों की मौत और 30 से अधिक लापता
जॉर्जिया में भारी बारिश लोगों का काल बनकर आई। जॉर्जिया के पहाड़ों में स्थित एक रिसॉर्ट क्षेत्र में लैंडस्लाइड होने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से 35 लोग लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए टीमें काम कर रही हैं। जॉर्जिया के प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है।
यूरोप | Aug 04, 2023 11:16 pm IST -
Advertisement
-
रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड में भारी बारिश, लैंडस्लाइड से दुकानें क्षतिग्रस्त, 10 से ज्यादा लोग लापता
उत्तराखंड के गौरीकुंड में बारिश कहर बरपा रही है। देर रात मूसलाधार बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटना हुई है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
राष्ट्रीय | Aug 04, 2023 10:13 am IST -
रायगढ़ भूस्खलन में 5 लोगों की मौत, 75 लोगों को किया गया रेस्क्यू, सीएम शिंदे ने दिया ये आदेश
अबतक मिल रही जानकारी के मुताबिक एनडीआरएफ ने अबतक 75 लोगों को जिंदा बचाया है। घटनास्थल पर करीब 48 पर परिवार रह रहे थे। इस भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र | Jul 20, 2023 11:10 am IST -
Advertisement
-
जापान में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन में 6 लोग लापता, 17 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की चेतावनी
जापान में भारी बारिश और भूस्खलन ने हाहाकार मचा दिया है। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सड़कों पर कमर और गर्दन तक पानी भर आया है। इससे इंसानों और वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मनुष्यों से लेकर जानवरों और पशु-पक्षियों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।
एशिया | Jul 10, 2023 10:02 am IST -
India Heavy Rain: फटते बादल, टूटती सड़कें, बहती कारें...कुदरत के आगे विज्ञान की भविष्यवाणी फेल !
Heavy Rainfall In India: मूसलाधार मौसम की सबसे तगड़ी मार तीन पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर पर पड़ी है. भारी बारिश और बादल फटने से चारों तरफ तबाही ही तबाही दिखाई दे रही है.
न्यूज़ | Jul 09, 2023 09:17 pm IST -
Advertisement
-
नेशनल हाईवे पर पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े पत्थर, हे भगवान! बच गई गाड़ियां
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कितनी बड़ी चट्टानें पहाड़ से टूटकर गिरी हैं। वहीं पास ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार जा रही है। बेहद कम दूरी से वह कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।
राष्ट्रीय | Jul 07, 2023 02:17 pm IST -
उत्तराखंड में आपदा की आहट? जोशीमठ में फिर दहशत में आए लोग, मकानों में दरारों के बाद अब हो रहे गड्ढे
जोशीमठ में पहले दरारें और गड्ढे बनने की कई घटनाएं हुई हैं और मानसून के मौसम के आने के साथ ही, आगे ऐसी और घटनाएं होने की आशंका है।
राष्ट्रीय | Jul 06, 2023 04:20 pm IST -
Advertisement
-
माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए रास्ता बंद
खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते मां वैष्णो देवी के सभी मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान जगह-जगह तैनात हैं।
राष्ट्रीय | Jul 03, 2023 11:47 pm IST -
उत्तराखंड में बारिश का कहर, दरकने लगे पहाड़, प्रशासन ने जारी किए अलर्ट
भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के पहाड़ों से लैडस्लाइड की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला दोबाट ब्लॉक के पास पहाड़ दरका है। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किए हैं।
राष्ट्रीय | Jun 30, 2023 06:21 pm IST -
Advertisement
-
हिमाचल की पहली बारिश साथ लाई तबाही, मंडी-कुल्लू हाईवे पर लगा 15 किमी लंबा जाम
पहली बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हुए हैं। साथ ही सड़कों के खराब हो जाने के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ है।
राष्ट्रीय | Jun 26, 2023 06:07 pm IST -
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार, 6 लोगों की मौत के साथ कई हुए बेघर
नेपाल में बारिश और भूस्खलन कहर बनकर टूटे हैं। इसमें 6 लोगों की मौत भी हो गई है। साथ ही इतनी ही संख्या में लोग घायल हुए हैं। जबकि 29 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
एशिया | Jun 19, 2023 10:55 pm IST -
Advertisement
-
जोशीमठ: फिर शुरू हुआ हेलंग मारवाड़ी बाईपास का निर्माण, भू-धंसाव के बाद हुआ था बंद
जोशीमठ में हेलंग मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य शूरू हो गया है। लिहाजा पूरा जोशीमठ आज इसके विरोध में उतरा है। जनवरी 2023 में जब जोशीमठ में जमीन धसकने लगी थी, तब इस बाईपास का निर्माण रोक दिया गया था।
राष्ट्रीय | Jun 11, 2023 11:20 pm IST -
बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता
रवांडा में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य अब भी लापता है। सरकार ने यह जानकारी दी।
अन्य देश | May 15, 2023 09:37 pm IST -
Advertisement
-
भूकंप के बाद भूस्खलन की चपेट में आया पाकिस्तान, 20 ट्रक हुई जमींदोज, 2 की मौत
अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन में अफगानिस्तान के दो नागरिकों की मौत हो गई और प्राधिकारी उनके शव बरामद करने के प्रयास कर रहे हैं।
एशिया | Apr 18, 2023 02:26 pm IST -
कर्णप्रयाग में फटी दीवारें देख DM भी हुए हैरान, कभी भी गिर सकते हैं 28 मकान
बहुगुणानगर में मकानों की दीवारों पर पड़ी मोटी दरारें देखकर डीएम दंग रह गए। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे इन्हीं मकानों में रह रहे हैं। इस पर लोगों ने डीएम को रुंधे गले से अपनी व्यथा बताई और भू-धंसाव से सुरक्षा के इंतजाम करने की गुहार लगाई।
राष्ट्रीय | Feb 20, 2023 07:50 pm IST -
Advertisement
-
बड़ी तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती तूफान Gabrielle! न्यूजीलैंड में नेशनल इमरजेंसी घोषित
न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान गैब्रिएल तबाही मचा सकता है। मंगलवार को पूरे देश में इमरजेंसी घोषित की गई है। चक्रवाती तूफान के कारण व्यापक बाढ़ और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है।
यूरोप | Feb 14, 2023 06:48 am IST -
जोशीमठ के बाद संकट में जम्मू-कश्मीर का डोडा जिला, कई घरों में आई दरारें, 19 परिवारों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट
डोडा के एसएसपी अब्दुल कयूम ने कहा, अब तक 19 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। चट्टानों को ढीले होने के कारण भूस्खलन हुआ। कयूम ने कहा कि भूवैज्ञानिकों और इंजीनियरों की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
राष्ट्रीय | Feb 04, 2023 09:13 am IST -
जोशीमठ संकट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
उत्तराखंड सरकार का का दावा है कि बीते 72 घंटों में किसी मकान में नई दरार देखने को नहीं मिली है, लोगों को घबराने की जरुरत नहीं हैं। लेकिन तथास्तु होटल की दीवारों में आई दरारें सरकार की चिंता जरूर बढ़ा सकती है।
राष्ट्रीय | Jan 16, 2023 09:03 am IST -
सेना के जज्बे को सलाम, जम्मू कश्मीर में जवानों ने लैंड स्लाइड में फंसे 172 श्रमिकों को बचाया
जम्मू कश्मीर में लैंड स्लाइड में फंसे 172 मजदूरों को भारतीय सेना ने बचा लिया। दरअसल,संकट की सूचना मिलते ही आर्मी कैंप गुंड से एक बचाव दल को तुरंत लाया गया, जिसने बर्फ से ढके मार्ग पर बातचीत की और उसी रात साइट पर पहुंच गया। जिससे फंसे हुए श्रमिकों को बचाया जा सका।
राष्ट्रीय | Jan 15, 2023 10:41 pm IST