MADHYA PRADESH ASSEMBLY ELECTION
-
आरक्षण को लेकर सामने आया मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती का बयान, कह दी ये बड़ी बात
आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती का कहना है कि इसे कोई माई का लाल खत्म नहीं कर सकता है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान भी साल 2018 में यही बात कह चुके हैं। उनके इस बयान पर सवर्ण वर्ग ने आपत्ति भी जताई थी।
राजनीति | Oct 02, 2023 09:49 pm IST -
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा हमला, कहा- कुछ लोगों को पैसे देकर अपने नाम से लेख लिखवाते हैं राहुल गांधी
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह पैसे देकर लोगों से अपने नाम के लेख लिखवाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।
राजनीति | Oct 02, 2023 04:43 pm IST -
PM Narendra Modi Live: राजस्थान को पीएम मोदी ने दिया 7200 करोड़ का तोहफा, सांवलिया सेठ के भी किए दर्शन
पीएम मोदी ने राजस्थान में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 1 सितंबर को आयोजित स्वच्छता मिशन को सफल बनाने को लेकर देशवासियों को धन्यवाद दिया। साथ ही राजस्थान में 7200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
राजस्थान | Oct 02, 2023 12:27 pm IST -
'जब मैं नहीं रहूंगा तो बहुत याद आऊंगा, ऐसा भाई नहीं मिलेगा', सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्यों कहा ऐसा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं नहीं रहूंगा तब आपको मेरी याद आएगी, ऐसा भाई आपको फिर नहीं मिलेगा। उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूं।
मध्य-प्रदेश | Oct 02, 2023 09:08 am IST -
आज छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चुनाव अभियान में जुटे जेपी नड्डा और अमित शाह
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा चुनावी अभियान में जुट चुकी है। इसी कड़ी में आज पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर जाने वाले हैं, जहां बैक टू बैक वे 4 रैलियों में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों संग बैठक की थी।
राजनीति | Sep 30, 2023 07:11 am IST -
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: BSP ने इन सीटों पर किए 9 उम्मीदवार घोषित, जानें किसे मिला टिकट
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीएसपी ने अपने उम्मीदवारों की ये दूसरी सूची जारी की है।
मध्य-प्रदेश | Sep 28, 2023 09:35 pm IST -
विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन मोड में PM मोदी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और एमपी में करेंगे ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ताबड़तोड़ रैलियां करनेवाले हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी अगले सप्ताह एक अक्टूबर को तेलंगाना जाकर राज्य में इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ करेंगे।
राजनीति | Sep 27, 2023 06:07 pm IST -
MP Election: टिकट मिलने से उत्साहित नहीं, बल्कि मायूस हैं BJP के बड़े नेता
उम्मीदवारी तय होने के बाद कुछ नेताओं के ऐसे बयान आए हैं जो यह जाहिर करने के लिए काफी हैं कि उनकी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं थी, मगर पार्टी का निर्देश है और वह उसका पालन करेंगे।
मध्य-प्रदेश | Sep 27, 2023 01:26 pm IST -
'कांग्रेस पार्टी को क्यों पेट में दर्द हो रहा है', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऐसा क्यों कहा?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसके पेट में क्यों दर्द हो रहा है? जबकि बीजेपी केवल अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतार रही है। शेखावत ने ये भी कहा कि ये सब उनकी समझ से बाहर है।
राजनीति | Sep 27, 2023 12:36 pm IST -
क्या एमपी-राजस्थान में नए चेहरे लाने वाली है बीजेपी, टिकट बंटवारे में क्या है पार्टी का बड़ा मैसेज? यहां जानें
भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फुल एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी ने टिकट बंटवारे में मंत्रियों व सांसदों के साथ जो एक्सपेरिमेंट किया है उससे केवल विपक्ष नहीं बल्कि खुद के नेताओं को भी एक बड़ा मैसेज दिया है।
Explainers | Sep 27, 2023 02:45 pm IST -
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में सीएम प्रोजेक्ट नहीं करेगी बीजेपी, जानें क्या है प्लान
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में सीएम उम्मीदवार का चेहरा प्रोजेक्ट किए बिना अगले विधानसभा चुनावों में उतरेगी।
राजनीति | Sep 27, 2023 06:31 am IST -
एमपी चुनाव: 'PM मोदी ने 51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया, बीजेपी मान चुकी है हार', बोले पवन खेड़ा
मुख्य विपक्षी दल के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये स्पष्ट नजर आ रहा है कि बीजेपी ये चुनाव हार रही है। एमपी सरकार की उपलब्धियों को खेड़ा ने जीरो बताया है।
मध्य-प्रदेश | Sep 26, 2023 02:59 pm IST -
क्या आप भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? पत्रकार के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया ये जवाब
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में उनके तीन सहयोगियों- नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को सूबे में नवंबर के दौरान संभावित विधानसभा चुनावों का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
मध्य-प्रदेश | Sep 26, 2023 02:28 pm IST -
उम्मीदवारों की लिस्ट में खुद का नाम देखकर चौंक गए कैलाश विजयवर्गीय, जानें टिकट मिलने पर क्या कहा
इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने इस लिस्ट में अपने कई दिग्गज सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया है।
मध्य-प्रदेश | Sep 26, 2023 08:05 am IST -
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरी लिस्ट की जारी, कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को दिया टिकट
भारतीय जनता पार्टी की इस सूची में बहुत बड़ा उलटफेर किया गया है। पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनावों में चार लोकसभा सांसदों और तीन केंद्रीय मंत्रियों को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।
मध्य-प्रदेश | Sep 26, 2023 06:30 am IST -
'MP चुनाव में हार को भांप कर बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं', दिग्विजय सिंह का दावा
दिग्विजय सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब मध्य प्रदेश में कितनी भी रैली कर लें कांग्रेस को हरा नहीं पाएंगे। सिंह ने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी को विश्वास है कि वह पिछले 18 वर्षों से मध्य प्रदेश में सत्ता में रही भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों के "पाप धो सकते हैं?’’
मध्य-प्रदेश | Sep 25, 2023 05:43 pm IST -
PM मोदी की भोपाल रैली में जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस खरगोन जिले में ट्रक से टकराई, 39 घायल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी में भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक को संबोधित कर रहे हैं। इसी रैली में शामिल होने के लिए सभी प्राइवेट बस से कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे।
मध्य-प्रदेश | Sep 25, 2023 02:07 pm IST -
धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्री से पूछा- अपना पर्चा नहीं बनवाना? फिर सरकारी खर्च पर बने पांडाल की खोली पोल; VIDEO
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की दो दिनी कथा के एक दिन पहले 22 सितंबर को वन मंत्री विजय शाह ने अपने वन विभाग के जरिये कथा पांडाल में ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करवाया था। अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक वाकया सुनाते हुए इसका खुलासा कर दिया है।
मध्य-प्रदेश | Sep 25, 2023 02:09 pm IST -
भोपाल में PM मोदी ने कहा- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विकास का पैसा लूटा, 'मोदी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी'
पीएम मोदी का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भव्य स्वागत हुआ। वह खुली जीप में सीएम शिवराज के साथ जब जंबूरी मैदान में पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह नजर आया। चुनाव से पहले पीएम के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
मध्य-प्रदेश | Sep 25, 2023 01:11 pm IST -
'PM मोदी को भी अपने झूठ में शामिल कर लेते हैं शिवराज', कमलनाथ ने तंज कसते हुए दिए उदाहरण
कमलनाथ ने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा, आपकी झूठ मशीन की डबल स्पीड से मध्य प्रदेश की जनता के साथ प्रधानमंत्री भी त्रस्त हैं। इसीलिए उन्होंने पूरे चुनाव अभियान से आपको बाहर कर दिया है। आप देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हैं।
मध्य-प्रदेश | Sep 25, 2023 02:08 pm IST