MURDE
-
‘अपनी बारी’ का इंतजार किए बिना बाल्टी में भर लिया पानी, दोस्तों ने गला घोंटकर मार डाला
दिल्ली में हुई एक हैरान कर देने वाली घटना में दो दोस्तों ने सिर्फ इसलिए अपने साथी की हत्या कर दी कि उसने अपनी बारी का इंतजार किए बिना बाल्टी में पानी भर लिया था।
दिल्ली | Jan 19, 2024 11:18 am IST -
मोबाइल गेम का पासवर्ड नहीं दिया तो ले ली दोस्त की जान, बाद में किया रूह कंपाने वाला काम
पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पांचों दोस्त एक साथ मिलकर मोबाइल गेम खेला करते थे और पासवर्ड के झगड़े में 4 दोस्तों ने मिलकर पपाई की जान ने ली।
पश्चिम बंगाल | Jan 19, 2024 10:40 am IST -
Advertisement
-
मणिपुर में फिर हिंसा, खेत में सिंचाई कर रहे लोगों को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
जब मजदूर खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी पांच से छह हथियारबंद बदमाश आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी। इसके बाद सभी बदमाश वापस पहाड़ियों पर भाग गए।
राष्ट्रीय | Jan 19, 2024 08:12 am IST -
कटिहार में दिन दहाड़े पार्षद पति और साथी की गोली मारकर हत्या, लहु से लाल हुई कार; VIDEO
कटिहार के हरीगंज चौक पर कार सवार दो लोगों पर अज्ञात लोगों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में पार्षद पति छोटू पोद्दार और उनके साथी की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बिहार | Jan 18, 2024 09:46 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: सिर कटा युवती के शव मामले में खुलासा, सरप्राइज देने के लिए बुलाया, फिर चाकू से धड़ किया अलग
बिहार के कैमूर में एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामला प्रेम प्रसंग का था। युवक ने युवती के सिर को काट कर धड़ से अलग कर दिया था। युवती के सिर को पहाड़ी के पास गड्ढेनुमा खेत से बरामद किया गया।
बिहार | Jan 18, 2024 04:55 pm IST -
गर्लफ्रेंड को मारकर ट्रेन के सामने कूद गया था शख्स, सुसाइड नोट में लिखा 'L01-501', मतलब अब पता चला
आरोपी वैभव बुरुंगले ने 12 दिसंबर को जुईनगर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी और सुसाइड नोट में 'L01-501' जैसे कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया था।
महाराष्ट्र | Jan 18, 2024 12:30 pm IST -
Advertisement
-
मणिपुर के मोरेह में SDPO की हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार, कब्जे से मिले घातक हथियार
पुलिस ने एक बयान में कहा कि दोनों पर पिछले साल अक्टूबर में हुई SDPO की हत्या में शामिल होने का आरोप है और उनके के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
राष्ट्रीय | Jan 16, 2024 11:51 am IST -
पंजाब: निहंग सिख ने बेअदबी के शक में एक युवक की गुरुद्वारे में हत्या की, मचा हड़कंप
पंजाब के फगवाड़ा में एक निहंग सिख ने बेअदबी के शक में एक युवक की गुरुद्वारा श्री चौरा खूह साहिब में हत्या कर दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आनन फानन में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
पंजाब | Jan 16, 2024 10:48 am IST -
Advertisement
-
Video: कार पार्किंग के विवाद में दुकानदार को मारी गोली, फिर लोगों ने कार सवारों को पीटा; अब तक 4 की मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले में कार पार्किंग के विवाद में चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां पहले कार सवार की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि बाद में स्थानीय लोगों की पिटाई से कार सवार तीन लोगों की भी मौत हो गई है।
बिहार | Jan 16, 2024 08:57 am IST -
गोवा मर्डर केस: बेटे की लाश बैग में लेकर गई थी, मैंने हत्या नहीं की-दोहरा रही कातिल मां
गोवा में एक मां के अपने ही चार साल के बेटे की हत्या के बेहद सनसनीखेज मामले में हत्या की आरोपी मां ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने बेटे के शव को बैग में जरूर रखा और लेकर जा रही थी लेकिन उनसे बेटे की हत्या नहीं की है।
क्राइम | Jan 15, 2024 09:19 pm IST -
Advertisement
-
इतनी भी बेटी नहीं बचानी थी! बेटा पैदा हुआ तो उतार दिया मौत के घाट
मध्य प्रदेश के बैतुल में एक पिता ने अपने नवजात शिशु की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने शराब के नशे में 12 दिन के बच्चे की जान ले ली। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसे बेटी की इच्छा थी लेकिन बेटा पैदा हो गया। इसलिए उसने हत्या कर दी।
मध्य-प्रदेश | Jan 15, 2024 04:30 pm IST -
अंकित सक्सेना हत्याकांड मामले में दोषियों की सजा पर सुनवाई टली, 31 जनवरी को सुनाया जाएगा फैसला
विशेष समुदाय की लड़की से प्रेम करने के कारण साल 2018 में अंकित सक्सेना की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लड़की की मां, पिता और उसके मामा को कोर्ट ने दोषी ठहराया है, जिनपर आज फैसला आने वाला था। हालांकि इस सुनवाई को 31 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है।
राष्ट्रीय | Jan 15, 2024 01:55 pm IST -
Advertisement
-
धार्मिक यात्रा के दौरान 20 साल के साहिल की हुई थी हत्या, मामले में पांच लोग गिरफ्तार
पंजाब के होशियारपुर जिले में 20 साल के साहिल की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 5 जनवरी की रात को एक धार्मिक यात्रा के दौरान हमलावरों के एक समूह ने साहिल और उसके पिता पर हथियारों से हमला कर दिया था।
पंजाब | Jan 13, 2024 08:35 pm IST -
सूचना सेठ जैसी मां अपने ही बच्चे को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है? एक्सपर्ट कह रहे ये बात
39 वर्षीय सेठ एक कैब में गोवा से बेंगलुरु जा रही थीं, तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में आगे की जांच बाकी है। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मां और बच्चे के बीच के लगाव और इस बात पर विचार किया कि कैसे एक मां अपने ही बच्चे को मार सकती है।
राष्ट्रीय | Jan 13, 2024 02:40 pm IST -
Advertisement
-
गुरुग्राम मर्डर: मॉडल दिव्या पाहुजा की डेडबॉडी 11 दिन बाद नहर से बरामद, पंजाब में फेंकी गई थी लेकिन...
गुरुग्राम के मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में बड़ी जानकारी सामने आई है। हत्याकांड के 11 दिन बाद दिव्या का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। आरोपी बलराज की निशानदेही पर पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है।
हरियाणा | Jan 13, 2024 11:47 am IST -
फंदे से लटकता मिला JDU नेता के भाई का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आंशका; मिल का भी था मालिक
गुरुवार को सुजीत सिंह रक्सौल स्थित इस्लामपुर टोला पप्पू मियां के पास गए थे। वहां उनको चिरान मिल के लिए लकड़ी की खरीदारी करनी थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर परिवार के लोगों ने संपर्क किया लेकिन वह भी बंद बता रहा था।
बिहार | Jan 13, 2024 07:30 am IST -
Advertisement
-
कुर्सी जाने की डर से कांग्रेस नेता ने कराया बीजेपी लीडर का मर्डर, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 11 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या के आरोप में पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस को आरोपियों ने बीजेपी नेता की हत्या की वजह भी बताई है।
छत्तीसगढ़ | Jan 12, 2024 08:56 pm IST -
"बेटे को एक थप्पड़ भी नहीं जड़ सकती थी", हत्यारी CEO मां की पूर्व पड़ोसी ने कहा
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि वह करीब छह महीने तक सूचना की पड़ोसी रही हैं और वह हमेशा अपने बेटे की सेहत को लेकर बहुत चिंतित रहती थी, क्योंकि उसे सांस लेने में परेशानी होती थी।
राष्ट्रीय | Jan 11, 2024 08:44 pm IST -
मणिपुर में फिर हुआ कत्लेआम, जंगल में लकड़ी बीनने गए चार लोगों की हत्या; राज्य में हिंसा भड़कने के आसार
ग्रामीणों ने विभिन्न कुकी संगठनों द्वारा संचालित सोशल मीडिया नेटवर्क पर शवों को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को बरामद किया।
राष्ट्रीय | Jan 11, 2024 08:11 pm IST -
VIDEO: पहले चाकू से गोदा, फिर घसीटा... पुलिस ने देखा तो लाश छोड़कर भागने लगे 3 लड़के
घटना कल देर रात साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम गौरव है और उसकी उम्र 22 साल थी। वहीं, जो तीन बदमाश गौरव के शव को सड़क पर खींच रहे थे उनमें से 2 नाबालिग हैं।
दिल्ली | Jan 11, 2024 01:01 pm IST