Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मोबाइल गेम का पासवर्ड नहीं दिया तो ले ली दोस्त की जान, बाद में किया रूह कंपाने वाला काम

मोबाइल गेम का पासवर्ड नहीं दिया तो ले ली दोस्त की जान, बाद में किया रूह कंपाने वाला काम

Edited By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX Published : Jan 19, 2024 10:40 am IST, Updated : Jan 19, 2024 10:40 am IST

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पांचों दोस्त एक साथ मिलकर मोबाइल गेम खेला करते थे और पासवर्ड के झगड़े में 4 दोस्तों ने मिलकर पपाई की जान ने ली।

mobile game murder, friends, West Bengal- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE मृतक मोबाइल गेम का आदी था।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक दिल को दहलाकर रख देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूबे के मुर्शिदाबाद जिले में ऑनलाइन मोबाइल गेम का पासवर्ड साझा करने को लेकर हुए विवाद में एक लड़के की हत्या कर दी गई। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़के की हत्या उसके ही 4 दोस्तों ने की है। अपने ही दोस्त की हत्या करने के बाद चारों ने उसकी लाश को भी जलाने की कोशिश की। शव की हालत इतनी खराब थी कि मृतक की मां ने टैटू के जरिए उसकी पहचान की।

8 जनवरी को घर से बाहर गया था पपाई

पुलिस ने मामले के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं कक्षा के छात्र पपाई की उसके चार 'करीबी' दोस्तों ने एक मोबाइल ऑनलाइन गेम के लिए पासवर्ड शेयर करने के लिए कहा था। पपाई ने जब अपना पासवर्ड देने से मान कर दिया तो कथित तौर पर चारों ने मिलकर पपाई को जान से मार डाला। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उसने ने बताया, 'ये पांच युवक फरक्का बैराज के एक क्वार्टर में ऑनलाइन गेम खेलते थे। पपाई 8 जनवरी की शाम को बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 9 जनवरी को परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।'

बाइक से पेट्रोल निकालकर जलाई डेड बॉडी

पुलिस ने बताया कि अपने दोस्त पपाई की हत्या करने के बाद चारों आरोपियों ने उसकी डेड बॉडी को भी जलाने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों ने शव को जलाने के लिए अपनी-अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला था और लाश पर छिड़क कर आग लगा दी थी। आग से शव के कई हिस्से बुरी तरह जल गए थे। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मृतक की मां ने शव के शरीर पर बने टैटू से उसकी पहचान की। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक इस ऑनलाइन गेम का इतना आदी था कि उसने इस साल अपनी प्री-बोर्ड परीक्षा भी छोड़ दी थी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement