NOIDA
-
Video: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप पर की मारपीट; खुद जाकर भी दी धमकी
दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामला नोएडा का बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद आप विधायक भी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने भी कर्मियों को धमकी दी।
उत्तर प्रदेश | May 07, 2024 05:18 pm IST -
गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय में महिला की हत्या, पानी की टंकी में मिली लाश; पति पर शक
गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय के पानी की टंकी में एक महिला की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला का पति विश्वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी है, जिस पर पुलिस को शक है।
उत्तर प्रदेश | May 07, 2024 07:28 am IST -
Advertisement
-
सीएम योगी आदित्यनाथ का फर्जी वीडियो हुआ वायरल, नोएडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर 49 के तहत आने वाले इलाके बरोला के रहने वाले एक शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ की डीपफेक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। नोएडा पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
उत्तर प्रदेश | May 02, 2024 03:47 pm IST -
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 40 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, ई-मेल आने के बाद मचा हडकंप
Bomb threat : बुधवार यानी 1 मई 2024 की सुबह एक ई-मेल ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों में हड़कंप मचा दिया। दरअसल ई-मेल के जरिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
उत्तर प्रदेश | May 01, 2024 12:54 pm IST -
Advertisement
-
गुरुग्राम-नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदना अब ज्यादा फायदेमंद, इस कारण निवेशकों की हो रही तगड़ी कमाई
एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमुख शहरों में औसत किराया बढ़ गया है और किराया आय लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों से पता चला कि जनवरी-मार्च 2024 के दौरान 4.45 प्रतिशत की किराया आय के साथ बेंगलुरु सूची में सबसे ऊपर है।
बिज़नेस | Apr 29, 2024 10:50 pm IST -
ये देखो पापा की परियों ने तो सड़क को ही बना दिया अखाड़ा, Video सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर लड़ाई का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चार लड़कियां एक दूसरे से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं।
वायरल न्यूज | Apr 29, 2024 08:20 pm IST -
Advertisement
-
नोएडा अथॉरिटी का बड़ा एक्शन, 260 करोड़ से ज्यादा की जमीन से हटाया कब्जा
नोएडा प्राधिकरण ने लगातार अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। प्राधिकरण की टीम अभियान के तहत अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर रही है। बीते 24 घंटे में करीब 260 करोड़ से ज्यादा कीमत की कब्जाई गई जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया।
उत्तर प्रदेश | Apr 29, 2024 07:12 pm IST -
VIDEO: नोएडा में लेदर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
नोएडा की एक कंपनी में सुबह-सवेरे भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उत्तर प्रदेश | Apr 28, 2024 08:21 am IST -
Advertisement
-
नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद समेत देश के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज, यहां जानिए क्यों?
26 अप्रैल यानी कल यूपी के 8 जिलों में स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही 12 अन्य राज्यों में भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
एजुकेशन | Apr 25, 2024 06:20 pm IST -
'हमारे एक वोट से क्या होगा'... मतदान में नोएडा वाले फिसड्डी, लॉन्ग वीकेंड में बाहर घूमने का बना रखा है प्लान
यूपी के नोएडा की गिनती हाईटेक शहरों में होती है इसके बावजूद यहां का शहरी इलाका वोटिंग के मामले काफी पीछे है। इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लाने के लिए नोएडा की हाईराइज सोसायटी में 52 और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में 48 बूथ बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश | Apr 25, 2024 12:15 pm IST -
Advertisement
-
चुनाव ड्यूटी के लिए कानपुर से नोएडा आए 115 पुलिसकर्मी 'गायब', अब रोज होगी गिनती
लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में यह तथ्य सामने आया है कि अन्य जिलों में भेजे जाने वाले पुलिसकर्मी वहां रुकने के बजाय बाइक या कार से बिना किसी काम के घूमने निकल जाते हैं इसलिए अब चुनाव ड्यूटी पर भेजे जाने वाले पुलिसकर्मियों की रोजाना गिनती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश | Apr 25, 2024 08:41 am IST -
विकास में आगे लेकिन मतदान में पीछे है नोएडा की हाईराइज सोसायटी, इस बार लगे हैं 100 बूथ
यूपी के नोएडा की गिनती हाईटेक शहरों में होती है इसके बावजूद गौतम बुद्ध जिले यानी नोएडा का शहरी इलाका वोटिंग के मामले काफी पीछे है। पिछले तमाम आंकड़े बताते हैं कि नोएडा में मतदान का प्रतिशत काफी कम था और लोग बूथ पर कम पहुंचे थे।
उत्तर प्रदेश | Apr 24, 2024 12:17 pm IST -
Advertisement
-
नोएडा में 2 दिनों तक नहीं मिलेगी शराब, आदेश जारी; जानें कितने बजे तक है लास्ट चांस
लोकसभा चुनाव के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानों को 48 घंटे तक बंद रखने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि नोएडा में दूसरे चरण के तहत मतदान होगा, जिसके लिए बुधवार शाम 6 बजे से शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा।
उत्तर प्रदेश | Apr 23, 2024 11:51 pm IST -
ग्रेटर नोएडा के स्कूल में छात्र के बड़े बाल देखकर भड़के टीचर, डंडों से कर दी बुरी तरह पिटाई
छात्र के परिजनों का कहना है कि टीचर की पिटाई से बच्चा चिल्ला रहा था लेकिन स्कूल के अन्य अध्यापकों का दिल नहीं पसीजा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद रोते हुए छात्र घर पहुंचा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी।
उत्तर प्रदेश | Apr 20, 2024 12:24 pm IST -
Advertisement
-
नोएडा पुलिस का ऑपरेशन 'प्रहार', करीब 200 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, 4 विदेशी नागरिक अरेस्ट
पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की खेप की अनुमानित कीमत करीब 200 करोड़ से ज्यादा बताई।
उत्तर प्रदेश | Apr 18, 2024 05:51 pm IST -
नोएडा में आज अमित शाह की रैली, इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, जनसभा में आने वाले इन मार्गों को फॉलो करें
डीसीपी ने बताया कि गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरों से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। गृह मंत्री शाह नोएडा लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश | Apr 13, 2024 08:48 am IST -
Advertisement
-
DND Flyway में समूची 26% हिस्सेदारी बेचेगी IL&FS, जल्द ही बोलियां आमंत्रित की जाएंगी
फ्लाईवे को वर्ष 2001 में दिल्ली से नोएडा पहुंचने के लिए बनाया गया था। इस फ्लाईवे के स्वामित्व एवं रखरखाव का जिम्मा नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (एनटीबीसीएल) के पास है।
बिज़नेस | Apr 11, 2024 11:40 pm IST -
बिरयानी के रुपये मांगने पर दुकानदार को लात-घूंसों से मारा, मचा बवाल; घटना CCTV में कैद
नोएडा में बुधवार शाम एक युवक ने बिरयानी खाने के बाद रुपये नहीं दिए। कहासुनी करने के बाद रुपये तो दे दिए लेकिन रेहड़ी वाले को अपने साथी के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा दिया। बताया जा रहा है कि एक आरोपित विनय शहीद भगत सिंह सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
उत्तर प्रदेश | Apr 11, 2024 07:32 am IST -
नोएडा में ब्रह्मकुमारी आश्रम की जमीन को लेकर भू-माफियाओं ने संचालकों पर किया हमला, महिलाओं ने भागकर बचाई जान
ब्रह्मकुमारी आश्रम की तरफ से मेडिटेशन सेंटर खोलने के लिए जमीन ली गई थी। निर्माण कार्य को भू-माफियाओं ने जब रोक दिया जिसके बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भू-माफिया प्लॉट पर ब्रह्मकुमारी आश्रम के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी व अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
क्राइम | Apr 10, 2024 02:45 pm IST -
नोएडा वालों जरा संभलकर! छोटी सी गलती पड़ेगी भारी, 7 हजार से ज्यादा कटे चालान, 28 वाहन सीज
ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा में रजनीगंधा चौक, सेक्टर 125 के आस-पास अनाधिकृत रूप से चलने वाले वाहनों/सार्वजनिक मार्गों पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ 9 अप्रैल को विशेष अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की।
उत्तर प्रदेश | Apr 10, 2024 10:42 am IST