SHASHI
-
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कश्मीरी पंडित महिला टीचर की हत्या, आतंकियों ने मारी गोली
Jammu and kashmir news: एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत देखने को मिली है। सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से बौखलाए आतंकियों ने कुलगाम में एक कश्मीरी पंडित महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है।
राष्ट्रीय | May 31, 2022 02:45 pm IST -
अब कनाडा में पिस्तौल खरीदना, बेचना और ट्रांसफर करना होगा अवैध, सरकार ने पेश किया विधेयक
Pistol business difficult in Canada: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने पिस्तौल के आयात, खरीद या बिक्री को सीमित करने संबंधी एक विधेयक सोमवार को पेश किया। ट्रूडो ने कहा, ‘‘हम इस देश में पिस्तौल की संख्या सीमित कर रहे हैं।’’ इस कानून से निजी मालिकाना हक वाली पिस्तौलों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगने की उम्मीद है।
अमेरिका | May 31, 2022 10:52 am IST -
Advertisement
-
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, 3 जून को होगा नतीजों का ऐलान
By-election in Champawat, Uttarakhand: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हुई। इस सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी से है। चंपावत उपचुनाव के नतीजे तीन जून को घोषित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय | May 31, 2022 06:00 pm IST -
नोएडा में देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गरीब लड़कियों को नौकरी का प्रलोभन देकर जाल में फंसाते थे
Noida Prostitution Racket Busted: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नाऐडा में मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सोमवार को आनलाइन बुकिंग के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को बिशनपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश | May 31, 2022 09:13 am IST -
Advertisement
-
मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और लूटी हुई सोने की चेन बरामद
Encounter in Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और लूटी हुई सोने की चेन बरामद हुई है।
उत्तर प्रदेश | May 31, 2022 07:52 am IST -
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में 2 आतंकवादी ढेर, दो AK-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास दो AK-47 राइफल समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई है।
राष्ट्रीय | May 31, 2022 08:16 am IST -
Advertisement
-
पीएम मोदी की विदेश नीति के मुरीद हुए मौलाना महमूद मदनी, योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की
PM Narendra Modi govt 8 years: महासम्मेलन India TV Samvaad में मौलाना महमूद मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। मदनी ने कहा कि, 'मोदी सरकार का विदेश नीति पर जो रुख रहा है, उसकी तारीफ न की जाए तो कंजूसी या नाइंसाफी होगी। योगी बिना किसी भेदभाव के सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए।'
राष्ट्रीय | May 30, 2022 01:58 pm IST -
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना एक ऐतिहासिक कदम, कश्मीर भारत का अटूट अंग था, है और रहेगा: आरिफ मोहम्मद खान
PM Narendra Modi govt 8 years: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इंडिया टीवी संवाद महासम्मेलन में कहा कि, 'कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना एक ऐतिहासिक कदम रहा। जब एक बार हिम्मत करके किसी सरकार ने उस 370 को संविधान से निकाल दिया, तो फिर अब जिस एक चीज पर कानूनी तौर पर चर्चा हो सकती थी, अब उस पर चर्चा ही नहीं हो सकती।'
राष्ट्रीय | May 30, 2022 01:20 pm IST -
Advertisement
-
तंजावुर के स्वयं सहायता समूह ने प्रधानमंत्री को भेजा उपहार, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की थी प्रशंसा
Thanjavur group sent gift to PM: मोदी ने कहा, ‘‘इस उपहार में भारतीयता की खुशबू और मातृ शक्ति के आशीर्वाद के साथ-साथ मेरे प्रति प्रेम की भी झलक है। यह विशेष तंजावुर गुड़िया है जिसे जीआई टैग भी प्राप्त है। मैं तंजावुर की स्वयं सहायता समूह को इस उपहार के लिए विशेष धन्यवाद देता हूं।’’
राष्ट्रीय | May 30, 2022 10:26 am IST -
पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय | May 30, 2022 09:45 am IST -
Advertisement
-
Rape case: नोएडा की एक सोसाइटी में काम करने वाली लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गार्ड नीरज शर्मा को पुलिस ने पकड़ा
Rape case: गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने एक किशोरी से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया । लड़की नाबालिग है। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की 15 हफ्ते से प्रेग्रेंट हैं। कुछ दिन पहले ही तबियत बिगड़ने पर लड़की की जांच कराई गई थी।
उत्तर प्रदेश | May 30, 2022 08:13 am IST -
Prashant Kishor: ‘जड़ता’ की स्थिति ने बिहार की राजनीति को बर्बाद कर दिया है: प्रशांत किशोर
Prashant Kishor: पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को जोर देकर कहा कि ‘जड़ता’ की स्थिति ने बिहार की राजनीति को बर्बाद कर दिया है जहां पर गत तीन दशक से सत्ता केवल ‘1200 से 1300 परिवारों’ के बीच केंद्रित रही है।
बिहार | May 30, 2022 07:42 am IST -
Advertisement
-
ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर वाराणसी कोर्ट में 2 घंटे चली बहस, 4 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Gyanvapi case: वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुवाई हो रही है ।विष्णु जैन समेत सारे पक्षकार कोर्ट में रहे मौजूद हैं। इससे पहले 26 मई को इस मामले पर हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष में 2 घंटे तक बहस हुई जिसके बाद सोमवार को दोपहर 2 बजे तक सुनवाई टल गई थी।
उत्तर प्रदेश | May 30, 2022 04:10 pm IST -
यूक्रेन पर रूस के हमले तेज़, बमबारी के बीच गोद में 18 महीने का बच्चा लेकर डोनबास से भागी महिला
Russia ukraine news: रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के पूर्वी शहर सिविएरोदोनेत्स्क और लिसिकांस्क पर हमले तेज कर दिए हैं। इन इलाकों से बचकर निकले लोगों का कहना है कि बीते एक हफ्ते से गोलाबारी तेज हो गई है, जिससे वे बेसमेंट में बने बम रोधी केंद्रों से बाहर निकल ही नहीं पा रहे थे।
यूरोप | May 29, 2022 02:50 pm IST -
Advertisement
-
इंडोनेशिया में नौका डूबने से 25 लोग लापता, 17 लोगों को बचाया गया, नौका में सवार थे कुल 42 लोग
Boat Drown in Indonesia: इंडोनेशिया में मध्य सुलावेसी प्रांत के मकासर जलडमरूमध्य में एक नौका डूबने के बाद लापता हुए 25 लोगों की तलाश में बचाव दल लगे हुए हैं। खराब मौसम के कारण नौका डूब गई जिस पर कुल 42 लोग सवार थे। 17 लोगों को बचा लिया गया है।
एशिया | May 29, 2022 02:12 pm IST -
बदायूं के एक युवक ने कुत्ते को पूंछ से पकड़कर हवा में घुमाया, फिर ज़मीन पर पटक दिया! क्रूरता देख भड़के पशु प्रेमी
DOG Cruelty: बदायूं ज़िले के कोतवाली सहसवान क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश | May 29, 2022 02:23 pm IST -
Advertisement
-
हिंदी या अंग्रेजी के चयन पर गीतांजलि श्री ने कही ये बात, हालही में जीता है बुकर पुरस्कार
Booker Prize winning Gitanjali Shree: बुकर पुरस्कार जीतने के बाद गीतांजलि श्री (Geetanjali shree) ने कहा, ‘‘ हिंदी को केंद्र में लाने के लिए अधिक गंभीरता से सतत एवं संगठित प्रयास करने की आवश्यकता है। इसमें प्रकाशकों को, खासकर इस प्रकार के साहित्य का अच्छा अनुवाद मुहैया कराने में अहम भूमिका निभानी होगी।
राष्ट्रीय | May 29, 2022 12:19 pm IST -
गोविंदा के गाने पर बाप-बेटे और मां ने समंदर किनारे ऐसा किया डांस, देखते रह गए सभी लोग, वीडियो वायरल
Govinda song Dance : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाप और बेटा समंदर किनारे 'मैने एक बार नहीं बार-बार देखा है' और इसके साथ ही गोविंदा के कई गानों पर जमकर डांस और मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। साथ में खड़ी मम्मी भी उनका साथ देते दिखाई दे रही हैं।
वायरल न्यूज | May 29, 2022 10:14 am IST -
Nagpur Girl beaten: नागपुर में एक लड़की को तीन युवकों ने पीटा! लड़की ने उनकी बाइक पर बैठने से किया था इनकार
Nagpur Girl beaten: नागपुर के वाठोडा इलाके में तीन लोगों ने 19 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर इसलिए मारपीट की, क्योंकि उसने उनकी मोटरसाइकिल पर बैठने से इनकार कर दिया था। वाठोडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र | May 29, 2022 09:06 am IST -
Delhi murder: दिल्ली में रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड देने आए शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Delhi murder: उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी चौक के पास एक व्यक्ति का शव मिला जिस पर चाकू से हमले के जख्म के निशान हैं। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल के निवासी राकेश कुमार के रूप में की गयी है, वो अपने बेटे की शादी के लिए रिश्तेदारों के यहां कार्ड देने कुछ दिन पहले दिल्ली आया था।
क्राइम | May 29, 2022 07:42 am IST