1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में 2 आतंकवादी ढेर, दो AK-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में 2 आतंकवादी ढेर, दो AK-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 31, 2022 06:49 am IST,  Updated : May 31, 2022 08:16 am IST

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास दो AK-47 राइफल समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई है।

2 terrorists killed in J&K's Awantipora- India TV Hindi
    2 terrorists killed in J&K's Awantipora Image Source : ANI FILE PHOTO

Highlights

  • जम्मू-कश्मीर के आवंतीपोरा में मारे गए 2 आतंकवादी
  • दो AK-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद
  • मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाहिद राथर और उमर यूसुफ के रूप में हुई है

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास दो AK-47 राइफल समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई है। IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी शाहिद अन्य आतंकी अपराधों के अलावा अरिपाल की एक महिला और लुरगाम त्राल के एक सरकारी कर्मचारी जाविद अहमद की हत्या में शामिल था। 

कल पुलवामा जिले में मारा गया था एक आतंकवादी

बीते सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकवादी मारा गया था । कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि पुलवामा के गुंडीपुर में रविवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के एक आतंकवादी मारा गया। 

कठुआ जिले में बॉर्डर पार से आ रहे ड्रोन को मार गिराया 

इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले में बॉर्डर पार से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया था । दरअसल कठुआ जिले के राजबाग थाना क्षेत्र के तल्ली हरिया चक में बॉर्डर की ओर से एक ड्रोन आता दिखाई दिया था, जिसे नष्ट कर दिया गया । जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि ड्रोन के साथ कुछ सामान भी बंधा मिला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत