मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव की सदन में दो बार तारीफ की और दूसरों के सामने उन्हें मिसाल के तौर पर पेश किया।
जेल में आजम खान से मिल चुके शिवपाल ने नए राजनीतिक मोर्चे के लिए पहले ही ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इसमें उन नेताओं को शामिल किए जाने की संभावना है, जो भाजपा के साथ-साथ सपा से भी समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में स्थित पोस्टमार्टम हाउस परिसर में थरवई कांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
भाजपा में शामिल होने को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इसका खुलासा समय आने पर किया जाएगा कि क्या कर रहा हूं? कहां जा रहा हूं? किसी से कुछ भी नहीं छुपाऊंगा।
शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने शुक्रवार को भंग कर दिया। शिवपाल के निर्देश पर लिए गए इस फैसले ने सियासी हवा को तेज कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शिवपाल सिंह यादव को यूपी विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) की कुर्सी पर बैठा सकती है। ऐसा हुआ तो शिवपाल सिंह यादव सदन में अपने भतीजे व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के नजदीक ही बैठेंगे।
शिवपाल का ये कदम सियासी गलियारों में इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि बीते कुछ समय से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। हालही में शिवपाल यादव ने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।
वरिष्ठ विधायक शिवपाल सिंह यादव और 3 अन्य ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
अपने अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने कहा कि वह इस मामले पर अपने समर्थकों से चर्चा करेंगे और फिर कोई फैसला लेंगे। इस बीच, प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम ने स्पष्ट किया कि सपा के सहयोगियों को 28 मार्च को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “आगामी विधान परिषद चुनाव में अगर बेईमानी नहीं की गई तो हम विधान परिषद का चुनाव जीतेंगे।”
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है । आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत खान ने इसे लेकर बयान दिया है कि नेता प्रतिपक्ष की रेस मे आजम सबसे आगे हैं ।
2017 में शिवपाल सिंह यादव की ऐतिहासिक जीत हुई थी। शिवपाल को 1 लाख 26 हजार 834 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार मनीष यादव पात्रे को 74 हजार 218 वोट मिले थे। बीएसपी उम्मीदवार दुर्वेश कुमार शाक्य को 24 हजार 509 वोट हासिल हुए थे।
शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है।
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए शिवपाल सिंह यादव को जसवंतनगर सीट से सपा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया। मौजूदा समय में जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव विधायक भी हैं।
एसपी सिंह बघेल को मैनपुरी की करहल सीट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ाया जाएगा। बघेल ने आज ही करहल से अपना नामांकन भी दाखिल किया है। इनके अलावा विवेक शाक्य को जसवंत नगर में शिवपाल यादव के सामने प्रत्याशी बनाया गया है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के टिकट और सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे, इस सीट पर यह उनका 6वां चुनाव होगा।
शिवपाल यादव आज समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे हैं। और थोड़ी देर पहले ही अखिलेश यादव के साथ शिवपाल की मीटिंग भी हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में ये तय हुआ कि शिवपाल यादव और उनकी पार्टी के उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के निशान साइकिल पर चुनाव लड़ेंगे।
शिवपाल सिंह यादव ने इंडिया टीवी के साथ इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक दिन अचानक अखिलेश यादव का फोन आ गया था। बातचीत के बाद दोनों ने साथ आने का फैसला किया था।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, 'प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।'
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़