1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव पुलिस ने 15 घंटे में ढूंढ़ निकाला लापता बालक, बेटे को पाकर खुशी से झूम उठे घरवाले

उन्नाव पुलिस ने 15 घंटे में ढूंढ़ निकाला लापता बालक, बेटे को पाकर खुशी से झूम उठे घरवाले

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 08, 2026 07:19 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 07:19 pm IST

ऑपरेशन मुस्कान के तहत उन्नाव पुलिस ने 15 घंटे के अंदर लापता बच्चे को ढूंढ़ निकाला। उसे किसी तरह की समस्या नहीं हुई। वहीं, बेटे को पाकर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे।

Unnao police- India TV Hindi
उन्नाव पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंपा Image Source : X/UNNAOPOLICE

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने एक 13 साल के बच्चे को 15 घंटे के अंदर ढूंढ़ निकाला और सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस के इस काम की जमकर तारीफ हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल पर्यवेक्षण के चलते पुलिस ने यह सराहनीय कार्य किया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर के नेतृत्व में थाना बीघापुर पुलिस ने गुमशुदा 13 वर्षीय बालक को 15 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया और परिजनों को सुपुर्द किया। 

शनिवार के दिन शिवदीन खेड़ा गांव के रहने वाले योगेन्द्र सिंह पटेल ने बीघापुर थाने में बेटे के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर में बताया था कि उनका 13 साल का बेटा सुबह 8 बजे लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल, बीघापुर पढ़ने के लिए गया था। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य से जानकारी प्राप्त हुई कि वह दोपहर लगभग 02:40 बजे विद्यालय से बाहर निकला, परंतु घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस ने शुरू की सघन जांच

तहरीर के आधार पर थाना बीघापुर में अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें थाना प्रभारी बीघापुर राजपाल, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कॉन्सटेबल आदित्य कुमार, कॉन्सटेबल संजय यादव, कॉन्सटेबल चालक सरनाम यादव को लगाया गया। गठित टीम ने बच्चे की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ और अन्य तकनीकी/मानवीय माध्यमों से सघन खोजबीन शुरू की गई।

15 घंटे में बच्चे को ढूंढ़ निकाला

पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 15 घंटे के अंदर बच्चे को हड़हा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बरामद बच्चे को कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने उन्नाव पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जमकर तारीफ की। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पूरे काम को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें-

कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में 12.55 करोड़ की संपत्ति सीज, 8 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

ई रिक्शा चालक को ₹38.5 करोड़ के लेन-देन का इनकम टैक्स नोटिस, पत्नी घरों में झाड़ू-पोछा करती है

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।