1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में सियासी जमीन तलाशने के लिए कांग्रेस का नया दांव, टैलेंट हंट से चुने जा रहे प्रवक्ता, जानें इसके बारे में

यूपी में सियासी जमीन तलाशने के लिए कांग्रेस का नया दांव, टैलेंट हंट से चुने जा रहे प्रवक्ता, जानें इसके बारे में

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 07, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Dec 07, 2025 04:01 pm IST

कांग्रेस, यूपी के तमाम शहरों में टैलेंट हंट के माध्यम से नए प्रवक्ता और रिसर्च टीम चुनने की कोशिश में है, जहां 600 उम्मीदवारों से उनकी राजनीतिक समझ पर कड़े सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

congress talent hunt- India TV Hindi
कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में ''टैलेंट हंट'' के जरिए अपने नए प्रवक्ता खोज रही है। Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: यूपी कांग्रेस आज एक नई पहल कर रही है। दशकों पुरानी सियासी चुनौतियों और लगातार मिल रही हार के बीच पार्टी अब कुछ अलग करने की कोशिश में है। उत्तर प्रदेश में चल रहा कांग्रेस का ''टैलेंट हंट अभियान'' उसी प्रयास का हिस्सा है। लखनऊ से मेरठ तक कांग्रेस दफ्तरों में आज माहौल किसी जॉब के इंटरव्यू जैसा है। पैनल में मौजूद लोग सवाल-जवाब कर रहे हैं। और इसी प्रक्रिया के माध्यम से कांग्रेस, यूपी में अपने नए प्रवक्ता ढूंढ रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह टैलेंट हंट, उत्तर प्रदेश में 1989 से सरकार से बाहर कांग्रेस को दोबारा मजबूती की राह पकड़ा पाएगा?

किन शहरों में चल रहा कांग्रेस का टैलेंट हंट?

बता दें कि कांग्रेस, यूपी में आज टैलेंट हंट अभियान चल रही है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा और मेरठ में इंटरव्यू हो रहे हैं। ये इंटरव्यू कांग्रेस के प्रवक्ता और रिसर्च कॉर्डिनेटर पद के लिए किए जा रहे हैं। लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में भी सुबह से इंटरव्यू चल रहे हैं। इंटरव्यू लेने के लिए 3 लोगों का पैनल बनाया गया है, जिसमें 2 कांग्रेस के नेता और एक पत्रकार शामिल हैं। इंटरव्यू देने आए लोगों से पूछा जा रहा है कि कांग्रेस क्यों हार रही है, वो कांग्रेस से कब से जुड़े हैं? कुछ लोग कांग्रेस को ही हार का जिम्मेदार बता रहे हैं तो कुछ शेर सुनाकर अपनी बात कह रहे हैं।

इंटरव्यू के बाद कैसे किया जाएगा चयन?

टैलेंट हंट के लिए यूपी में करीब 600 लोगों ने अप्लाई किया है। आज के इंटरव्यू के बाद लोगों को छांटा जाएगा, फिर एक फाइनल इंटरव्यू होगा जिसमें पैनल डिस्कशन होगा। Written टेस्ट भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी में 1989 से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। अभी विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या टैलेंट हंट से चुने गए प्रवक्ता कांग्रेस को पुरानी ताकत दिला पाएंगे।

यह भी पढ़ें-

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में विकास कार्यों का लिया जायजा, बैडमिंटन भी खेला, कहा- यहां विकास की हैं अपार संभावनाएं

मुर्शिदाबाद में नींव रखने के बाद अब इस राज्य में बनेगा बाबरी मस्जिद स्मारक, मुस्लिम संगठन का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।