1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर CM योगी की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

माफिया अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर CM योगी की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 13, 2023 02:54 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 02:54 pm IST

सीएम योगी ने UP STF के साथ डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की सराहना की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

योगी आदित्यनाथ - India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : FILE PHOTO

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की। सीएम योगी ने UP STF के साथ डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की सराहना की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर सीएम के सामने रिपोर्ट रखी गई। 

'जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं'

उमेश पाल हत्याकांड में मोस्ट वांटेड अपराधी असद के एनकाउंटर पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं, उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों को यही हश्र होना था।" उन्होंन कहा, "मैं एसटीएफ की टीम को बधाई देता हूं। जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं, उसे फांसी होगी और अगर पुलिस से भिड़ेगा तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी होगी। यह बहुत ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है।" 

झांसी में किया गया एनकाउंटर

गौरतलब है कि बसपा विधायक राजू पाल की हत्या मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को असद ही लीड कर रहा था। पुलिस उसे पिछले डेढ़ महीने से खोज रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए फरार था। आज आख़िरकार पुलिस को उसके झांसी में होने की भनक लगी और STF की टीम ने उसका एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मारे गए असद और गुलाम के पास से पुलिस को विदेशी अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

जानिए कौन है वो पुलिस अफसर जिसने अतीक के बेटे को किया ढेर, राष्ट्रपति भी कर चुके हैं सम्मानित

अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर, शूटर गुलाम भी मारा गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।