जब अनचाही मौत सामने आ जाए तो जिंदगी भी बचाने के लिए किसी न किसी रूप में सामने आ ही जाती है। कुछ ऐसा ही महेंद्रगढ़ हरियाणा में हुआ जहां मदमस्त सांड ने गली से गुजर रही एक वृद्ध महिला को सींगों से उठाकर फेंक दिया। सिहरा देने वाले इस नजारे को सोशल मीडिया पर काफी अटेंशन मिल रही है। ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और इसे काफी शेयर किया जा रहा है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। जैसे ही सांड वृद्ध महिला को उठाकर फेंकता है, उसका पोता भागता हुआ दादी को बचाने आता है लेकिन सांड उसे भी घायल कर डालता है। बच्चा हार नहीं मानता और दादी को उठाने की कोशिश करते हुए सांड से दूर जाने की कोशिश करता है लेकिन सांड इतना भयंकर है कि दोनों को एक साथ फिर उठाकर सड़क पर फेंक देता है। इसी बीच आस पास से लोग आते हैं और दादी पोते को बचाने की कोशिश करते हैं।
आंखों के इशारे से दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर का एक और वीडियो हुआ वायरल
एएनआई के मुताबिक घटना महेंद्रगढ़ में सोमवार की रात को घटी। यहां दादी मां को बचाने में पोते को भी काफी चोट आई है। यहां गली में लगे सीसीटीवी कैमरे ये रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा कैद हो गया। आस पास के लोग बताते हैं कि यहां गलियों में ऐसे पागल सांडों और गायों का काफी आतंक है। लोगों का गलियों में निकलना दुभूर हो गया है।