1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद पत्नी संग अस्पताल में गाया गाना, इक प्यार का नगमा है..

कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद पत्नी संग अस्पताल में गाया गाना, इक प्यार का नगमा है..

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 29, 2021 12:32 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 12:32 pm IST

अनुज शर्मा खुद कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद अस्पताल से ही अपनी पत्नी के साथ साथ दूसरों का भी हौंसला बढ़ाते देखे गए। आपको भी उनका ये वीडियो काफी पसंद आएगा। 

Anuj sharma video- India TV Hindi
Anuj sharma video Image Source : TWITTER/@ANUJSHARMACG

जिंदगी चलती रहती है, ये वो धारा है जो छोटे मोटे बहावो से रुकती नहीं है। कोरोना महामारी सही लेकिन किसी की हिम्मत और जज्बे को तोड़ नहीं सकती। ये साबित कर दिया है पद्मश्री अनुज शर्मा के वीडियो ने। अनुज शर्मा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए थे। अस्पताल में दोनों भर्ती थे लेकिन यहां भी वो एक दूसरे की हिम्मत बढ़ाने के साथ साथ दूसरों के लिए भी मिसाल बन गए। उन्होंने अस्पताल में बेड पर बैठे बैठे पत्नी संग इक प्यार का नगमा है..गाना गाया जिसे लोग उनकी जीवटता की मिसाल मान रहे हैं। 

बिना प्रचार किए कोरोना काल में भूखों के अन्नदाता बने सरदार जी, यूजर बोले: 'असली हीरो यही है'

पिछले दिनों ही अनुज शर्मा और उनकी पत्नी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अनुज शर्मा ने अपने संक्रमण की सूचना सोशल मीडिया पर भी दी थी। उन्हें और उनकी पत्नी को अस्पताल में भरती कराया गया। 

अस्पताल के बिस्तर पर ही एक्जाम की तैयारी कर रहा कोरोना मरीज, देखकर होगा गर्व

लेकिन यहां भी वो पत्नी का मनोबल बढ़ाने के साथ साथ दूसरों को प्रेरणा देने से पीछे नहीं रहे। अस्पताल में बेड पर बैठे बैठे ही अनुज शर्मा ने संतोष आनन्द का लिखा फेमस गाना इक प्यार का नगमा है। जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है...

अनुज शर्मा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ये हौंसला है उनका जो वो खुद संक्रमित होने के बावजूद लोगों की हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।