1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पार्लर में बाल धुलवाते वक्त दोस्त से बात कर रही थी महिला, तभी शख्स ने इरीटेट होकर...

पार्लर में बाल धुलवाते वक्त दोस्त से बात कर रही थी महिला, तभी शख्स ने इरीटेट होकर...

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 10, 2021 10:57 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 10:57 pm IST

वीडियो में एक महिला पार्लर में अपने बाल धुलवाने आती है। पार्लर वाला उसके बाल भी धुल रहा होता है। लेकिन बार बार महिला कुछ ऐसा करती रहती है जिससे वो शख्स बहुत ज्यादा इरीटेट हो जाता है।

Viral Video - India TV Hindi
Viral Video  Image Source : TWITTER/JAMIE GNUMAN197...

कई बार कुछ लोग इतना ज्यादा इरीटेट कर देते हैं कि मन करता है कि बस किसी तरह से उनसे छुटकारा मिल जाए। सोशल मीडिया पर पार्लर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पार्लर में अपने बाल धुलवाने आती है। पार्लर वाला उसके बाल भी धुल रहा होता है। लेकिन बार बार महिला कुछ ऐसा करती रहती है जिससे वो शख्स बहुत ज्यादा इरीटेट हो जाता है। इसके बाद वो उस महिला को सबक सिखाने के लिए ऐसा कदम उठाता है जिसे देखने के बाद कहेंगे जो हुआ वो एकदम सही हुआ।

तूफानी करने के चक्कर में शख्स के साथ हो गया फनी हादसा, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

इस वीडियो को Jamie Gnuman197... नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि महिला पार्लर में बाल धुलवाने आती है और उसके बाल एक शख्स धुल रहा होता है। तभी एक महिला की दोस्त उसके बगल में बैठ जाती है। 

बच्चों का शानदार डांस देखकर हो जाएंगे थिरकने पर मजबूर, याद आएंगे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर

महिला बाल धुलवाले वक्त बार बार अपनी दोस्त से बात करने के लिए हिलती रहती है। जिससे कि बाल धुलने वाला शख्स इरीटेट हो जाता है। शख्स को ऐसा देखने के बाद महिला फिर से आराम से बैठ जाती है और बाल धुलवाने लगती है। अपनी दोस्त से बातों में महिला इतना ज्यादा खो जाती है कि वो बार बार हिलती है। ऐसा कई बार होता है।  

जो शख्स महिला के बाल धुल रहा होता है वो इतना ज्यादा परेशान हो जाता है कि वो उस महिला के बाल धुलना बंद कर देता है और पानी का पाइप उसके मुंह पर कर देता है। इसके बाद महिला हड़बड़ा जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि जो हुआ सही हुआ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।