1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 15 साल तक नौकरी पर नहीं गया शख्स, फिर भी अकाउंट में आई 4 करोड़ की सैलरी

15 साल तक नौकरी पर नहीं गया शख्स, फिर भी अकाउंट में आई 4 करोड़ की सैलरी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2021 01:57 pm IST,  Updated : Apr 28, 2021 01:57 pm IST

आम इंसान दो चार दिन दफ्तर न जाए तो सैलरी कट जाती है। ये बंदा 15 साल तक दफ्तर नहीं गया और इसके अलाउंट में तन्ख्वाह आती रही..बदस्तूर

man get salary wiotout going office- India TV Hindi
man get salary wiotout going office Image Source : TWITTER/@LAUNCH1460

हर महीने की एक निश्चित तारीख पर जब नौकरीपेशा लोगों की सैलरी आती है तो लोगों के चेहरे खिल जाते हैं। पूरे महीने काम करने के  बाद सैलरी पाने में बहुत सुख मिलता है। इसी सैलरी के लिए लोग सुबह घर से निकलते हैं और शाम होने के बाद घर लौटते हैं। लेकिन उस शख्स के बारे में क्या कहेंगे जो नौकरी पर भी नहीं गया और उसके अकाउंट में सैलरी भी आती रही। एक दो दिन की बात नहीं हो रही, ये शख्स 15 साल से नौकरी पर नहीं गया लेकिन पूरे 15 साल हर महीने इस शख्स के अकाउंट में उसकी सैलरी आती रही। ये हैरान कर देना वाला मामला इटली का है लेकिन पूरी दुनिया का हर नौकरीपेशा बंदा इस शख्स से जलन महसूस कर रहा होगा।

इटली में एक निजी अस्पताल में काम करने वाला ये शख्स 15 साल तक नौकरी पर एब्सेंट रहा और कंपनी की तरफ से उसके अकाउंट में सैलरी जाती रही। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो कंपनी के बड़े अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए। ये शख्स 15 साल में बिना काम किए 4 करोड़ अस्सी लाख की सैलरी ले चुका था।

अब मामले की  जांच हो रही है औऱ पता लगाया जा रहा है कि ऐसा कैसे हो गया।

दरअसल पुलिस जांच में पाया गया कि 2005 में इस शख्स की मैनेजर ने इसके खिलाफ अनुशाासन तोड़ने के आरोप लगाकर कार्रवाई करने की बात कही थी और बदले में शख्स ने मैनेजर को ही धमकी दे डाली थी। फिर इसने दफ्तर आना  छोड़ दिया। कुछ दिन बाद मैनेजर रिटायर हो गई लेकिन शख्स दफ्तर नहीं गया। लोगों को लगता रहा कि चूंकि इसके खिलाफ मामला चल रहा है तो ये दफ्तर नहीं आ सकता।

इसी तरह महीने साल बीत गए। इस दौरान कई मैनेजर आए औऱ चले गए लेकिन ये शख्स दफ्तर नहीं आता था। किसी भी मैनेजर ने ये पूछने की जरूरत नहीं समझी कि अगर केस चल भी रहा है तो क्या प्रगति है। एचआर डिपार्टमेंट तक को पता नहीं चला कि ऐसे बंदे के अकाउंट में सैलरी जा रही है जो नहीं आ रहा। 

बात में लोग इस बात को भूल से गए औऱ कंपनी का काम चलता रहा। फिर एक दिन रिकॉर्ड चैक करने वाली टीम ने ये चैक किया तो उसके होश उड़ गए। आनन फानन में हुई चैकिंग के बाद कंपनी के बड़े  कर्मचारियों ने इस शख्स के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट करवाई। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी के कुछ बड़े लोग इसमें मिले हो सकते हैं और वो बदले में रकम पा रहे होंगे। लेकिन ऐसा कोई सबूत अब  तक नहीं मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।