1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस तोते की सिंगिंग के दीवाने हो गए लोग, गिटार के साथ यूं मिलाया सुर कि कानों को नहीं होगा यकीन

इस तोते की सिंगिंग के दीवाने हो गए लोग, गिटार के साथ यूं मिलाया सुर कि कानों को नहीं होगा यकीन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2021 03:45 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 03:45 pm IST

सब जानते हैं कि तोते बाते करते हैं लेकिन वो इतना शानदार गा सकते हैं, इस वीडियो को देखकर आपको यकीन हो जाएगा 

Parrot singing- India TV Hindi
Parrot singing Image Source : TWITTER/@RTNORDY

गाना बजाना केवल हमारा और आपका शौक नहीं है। दुनिया में सबको संगीत पसंद है। कई गजह गाएं संगीत सुनकर दूध देती हैं तो कई जगह बंदर संगीत पर डांस करते हैं। और बात तोते की करें तो वो उसे जानवरों की दुनिया का सबसे बड़ा संगीतज्ञ घोषित कर देना चाहिए। आप पूछेंगे क्यों, तो आप ये वीडियो देख लीजिए जिसमें तोता अपने मालिक के साथ गिटार पर ऐसा शानदार गा रहा है कि अच्छे अच्छों की बोलती बंद हो जाए। यूं भी आप जानते ही हैं कि तोते बोलने में माहिर होते हैं, लेकिन ये तोता बोलने के साथ साथ गाने में भी इतना माहिर है कि क्या कहें, बस देखना जरूरी है। 

इस वीडियो को flop era orange coat guy नामक ट्विटर चैनल पर पोस्ट किया गया है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गिटार बजा रहा है औऱ उसका पालतू तोता उसी अंदाज में बेहद शानदार तरीके से धुन मिलाकर गाना गा रहा है। एकबारगी तोत यकीन नहीं होता कि तोता ही गा रहा है, लेकिन यकीन करना ही होगा क्योंकि ये तोता ही है जो शानदार सुर में गा रहा है। 

वीडियो में तोता रॉक सॉन्ग को फ्री स्टाइल वोकल में गा रहा है औऱ इसे गाना बेहद मुश्किल होता है अंग्रेजी अंदाज में गाया गया यह गाना गिटार के संगीत के साथ समां बांध रहा है। 

इस वीडियो को अब तक 37 लाख बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है औऱ मालिक की तारीफ की जा रही है कि उसने तोते को शानदार ट्रेनिंग दी है। वहीं तोते की भी तारीफ की जा रही है कि वो अपनी नस्ल के लिए सराहना बटोर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।