1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लेडी गागा के दो कुत्ते हुए चोरी, खोजने वाले को मिलेगा 3.5 करोड़ का इनाम

लेडी गागा के दो कुत्ते हुए चोरी, खोजने वाले को मिलेगा 3.5 करोड़ का इनाम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Feb 26, 2021 04:50 pm IST

मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा के दो पालतू कुत्ते कुछ लोगों ने चोरी कर लिए हैं। सिंगर ने ऐलान किया है कि जो उन कुत्तों को खोजकर लाएगा, उसे 3.5 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा।

lady gaga- India TV Hindi
lady gaga Image Source : INSTAGRAM/LADYGAGA
मशहूर पॉप सिंगर और ऑस्कर व‍िनर लेडी गागा के दो पालतू कुत्ते चोरी हो गए हैं। हाल ही में एक लूट के दौरान लुटेरे लेडी गागा के डॉगवॉकर (कुत्ते घुमाने वाले) को  गोली मारकर उनके दो शानदार नस्ल के कुत्तों को चोरी करके ले गए। अब लेडी गागा ने ऐलान किया है जो भी उनके इन दोनों कुत्तों को खोजकर लाएगा, वो उसे 3.5 करोड़ का इनाम देंगी। इस खबर को सुनकर एक तरफ लोग हैरान हो रहे हैं कि कुत्तों को लिए इतनी कीमत, दूसरी तरफ लेडी गागा के कुत्तों को खोजने के लिए लोग भागदौड़ कर रहे हैं। 
 
 
 
हाल ही में लेडी गागा का डॉकवाकर उनके प्रिय कुत्तों कोजी और गुस्ताव को घुमाने निकला था, कुछ लोगों ने गोलियां चलाकर डॉकवॉकर को घायल कर दिया और कुत्ते लूटकर ले गए। ये दोनों कुत्ते फ्रेंच बुलडॉग प्रजाति के हैं जो काफी बहुमूल्य मानी जाती है। 
 
लेडी गागा के पिता जो जर्मनोटा ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि लॉस एंजेलिस में हुई इस लूट में उनके कुत्तों को घुमाने वाला रायन फिशर इस गोलीबारी में घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेडी गागा के पिता ने कहा कि जब कुत्तों की लूट हुई तो लेडी गागा रोम में शूटिंग कर रही थी। हमने उन्हें तुरंत सूचना दी। 
 
 
सेलेब्रिटी वेबसाइट टीएमजी के मुताबिक लेडी गागा के पास तीन कुत्ते थे, तीसरा कुत्ता जिसका नाम एशिया बताया जा रहा है वो इस लूट के दौरान भागने में कामयाब रहा। लेडी गागा के पिता का कहना है कि लेडी गागा समेत पूरा परिवार इन कुत्तों को अपने बच्चों की तरह चाहता था। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने हमारे बच्चों को ही हमसे छीन लिया है। हम पूरी तरह टूट चुके हैं और दुख का माहौल है।
 
 
लेडी गागा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वो अपने कुत्तों को वापस पाने के लिए 5 लाख डालर यानी 3.5 करोड़ रुपए देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें कुत्ते वापस मिलने चाहिए। कुत्तों की कोई भी सूचना देने के लिए लेडी गागा ने KojiandGustav@gmail.com बनाई है। इस वेबसाइट पर जाकर गायब कुत्तों की खबर दी जा सकती है।
 
आपको बता दें कि लेडी गागा अपने कुत्तों से बहुत प्यार करती है। उनके फैंस भी कुत्तों के प्रति उनका प्रेम देखकर चकित रहते हैं। लेडी गागा समय समय पर अपने कुत्तों की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालती रहती हैं और उनके कुत्तों की फैन फॉलोइंग भी काफी है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।