1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस अफसर और किसान नेता के बीच हुई तीखी नोंकझोंक, वीडियो आया सामने

पुलिस अफसर और किसान नेता के बीच हुई तीखी नोंकझोंक, वीडियो आया सामने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 05, 2023 07:42 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 07:42 pm IST

मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता पवन खटाना की एसपी-2 सुशील कुमार से तीखी नोकझोंक हो गई।

किसान नेता और पुलिस के बीच हुई नोंकझोक।- India TV Hindi
किसान नेता और पुलिस के बीच हुई नोंकझोक। Image Source : TWITTER

नोएडा के आरटीओ कार्यालय के बाहर आज हुए प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता पवन खटाना की पुलिस अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप आग लगवाओगे इस नोएडा में। एआरटीओ कार्यालय के बाहर आज हुए प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता पवन खटाना की एसीपी 2 के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। किसान नेता ने डीसीपी के सामने ही एसीपी को हड़काते हुए कहा कि वह उनके सामने से हट जाएं, उनका व्यवहार गौतमबुद्ध नगर में आग लगाकर जाएगा।

पुलिस और किसान नेता के बीच हुई तीखी नोंकझोंक

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एआरटीओ कार्यालय के बाहर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भाकियू नेता पवन खटाना की एसीपी द्वितीय सुशील कुमार से तीखी नोकझोंक हुई। पवन खटाना ने एसीपी से कहा कि उनका व्यवहार गौतमबुद्ध नगर में आग लगवा देगा। बहुत ऐसे अधिकारी आए हैं। तुम्हें क्या कानून की ज्यादा जानकारी है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

नोकझोंक के बाद किसान नेता पवन खटाना ने एसीपी से कहा कि वह उनके सामने से हट जाए। जिस दौरान यह पूरी नोकझोंक हो रही थी उस समय मौके पर नोएडा जोन के डीसीपी हरिश्चंद्र, एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। इस तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे किसान भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद तथा पवन खटाना तुम संघर्ष करो जेल चलो, जेल चलो के नारे लगा रहे हैं। यह हंगामा काफी देर तक जारी रहा।

ये भी पढ़ें:

कितने बदल गए हैं ये शहर, देखें पहले और आज की तस्वीरें

ट्रंप की तीन बीवियों के अलावा इन महिलाओं के साथ भी जुड़ा नाम, देखें Photos

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।