1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली में कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, CCTV में रिकॉर्ड हुई खौफनाक घटना

दिल्ली में कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, CCTV में रिकॉर्ड हुई खौफनाक घटना

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 25, 2023 11:10 am IST,  Updated : Aug 25, 2023 11:11 am IST

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हिट एंड रन का मामला आया सामने आया है। स्कूटी को टक्कर मारते हुए और फरार होते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर।- India TV Hindi
कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर। Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली के आदर्श नगर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। जहां एक कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी चला रहा शख्स कार की बोनट पर जा गिरता है और स्कूटी वहीं पर गोल-गोल नाच जाती है। शख्स के पीछे एक बच्ची भी बैठी हुई थी जो टक्कर लगते ही स्कूटी के पास गिर गई। इस हादसे का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गया जिसके बाद अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे का वीडियो आया सामने

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूटी सड़क पार कर रही होती है तभी अचानक से एक कार सामने से आती है और स्कूटी को टक्कर मार देती हैं। टक्कर लगते ही स्कूटी चला रहा शख्स कार के बोनट पर जा गिरता है और उसके साथ पीछे बैठी बच्ची वहीं स्कूटी के साथ नीचे गिर जाती है। एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग तुरंत बचाव के लिए आते हैं। थोड़ी देर तक तो कार खड़ी रहती है लेकिन कुछ देर बाद ही कार वहां से निकल जाती है। 

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जाती है तो आगे कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

अगर तेज दिमाग है तो इस पहेली को हल करें, 99% लोग हो गए फेल

डेटिंग ऐप पर गर्लफ्रेंड ढूंढ रहा था अपराधी लेकिन मिल गई पुलिस, महीनों से चल रहा था फरार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।