1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती बाइक पर KISS, खुलेआम रोमांस करते हुए कपल का Video वायरल

चलती बाइक पर KISS, खुलेआम रोमांस करते हुए कपल का Video वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 16, 2023 04:56 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 08:14 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है जिसमें एक कपल चलती हुई बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक का चालान काट दिया।

एक दूसरे को किस करते हुए कपल।- India TV Hindi
एक दूसरे को किस करते हुए कपल। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ऐसे सैकड़ों वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं, जिसमें कपल चलती हुई बाइक पर रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है। देखा जाए तो ये एक नए तरह का ट्रेंड आ गया है जिसे लोग खूब फॉलो कर रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के जयपुर का है। जहां चलती बाइक पर एक कपल को खुलेआम इश्क फरमाते हुए देखा गया। वीडियो में कपल खुलेआम ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दोनों में से किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया है। लगाएंगे ही क्यों हेलमेट लगा लेते तो किस करने का मजा कैसे उठा पाते?

चलती बाइक पर लड़के ने किया लड़की को Kiss

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बाइक चला रहा है और लड़की उसके पीछे बैठी हुई है। तभी लड़का बीच सड़क चलती बाइक पर पीछे बैठी लड़की को खुलेआम किस करने लगता है। कपल के इस रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद कपल को कमेंट कर खूब सुना भी रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि ये लोग प्यार के नाम पर अश्लीलता फैला रहे हैं। 

मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

इधर, मामला जैसे ही जयपुर पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने तुरंत कपल पर कार्रवाई की। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर जांच-पड़ताल करते हुए युवक के पास पहुंची। जहां पुलिस ने युवक का चालान काटा और उसे चेतावनी भी दी गई कि वह भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करे। हांलाकि ऐसे कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं, पुलिस ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की है लेकिन लोग फिर भी नहीं मान रहे हैं। लोगों ने इसे एक कूल कपल बनने का दिखावा करने का जरिया समझ लिया है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: "शादी हुई..., कब करोगी?...", महिला पत्रकार से कुछ ऐसे सवाल पूछते नजर आए फारूक अब्दुल्ला

"Hi Puja मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...", 2 मिनट में ही अप्रूव हो गई Leave, वायरल चैट पर डिलीट हुए मैसेज की लोग कर रहे चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।