1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जापान में समुद्र किनारे मिली रहस्यमयी लोहे की विशाल बॉल, सरकार ने जारी किया अलर्ट, जानें पूरा मामला

जापान में समुद्र किनारे मिली रहस्यमयी लोहे की विशाल बॉल, सरकार ने जारी किया अलर्ट, जानें पूरा मामला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 23, 2023 11:36 am IST,  Updated : Feb 23, 2023 02:52 pm IST

जापान के शिजुओका प्रांत के हमामात्सु शहर में समुद्र तट पर धातु की बनी एक रहस्यमय गेंद मिली है। यह गेंद इतनी विचित्र है कि हमामात्सु शहर के एंशुहामा सी-बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इस गेंद की खोजबीन के लिए जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है।

जापान में समुद्र किनारे मिली रहस्यमयी लोहे की विशाल बॉल- India TV Hindi
जापान में समुद्र किनारे मिली रहस्यमयी लोहे की विशाल बॉल Image Source : TWITTER

Japan News: जापान में एक भीमकाय गोलाकार चीज समुद्र किनारे देखी गई है। इस बॉल को देखकर जापान सरकार अलर्ट हो गई है। जापानी सेना और कोस्ट गार्ड को इसकी जांच के लिए भेजा गया है। जापानी न्यूज़ चैनल एफएनएन के मुताबिक, 1.5-मीटर डाइमीटर वाली की गेंद जैसी दिखने वाली यह गोलाकार चीज़ संभवत: लोहे की है और इसके किनारे धातु के 2 हुक लगे हैं।

जापान के शिजुओका प्रांत के हमामात्सु शहर में समुद्र तट पर धातु की बनी एक रहस्यमय गेंद मिली है। यह गेंद इतनी विचित्र है कि हमामात्सु शहर के एंशुहामा सी-बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इस गेंद की खोजबीन के लिए जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह अज्ञात वस्तु क्या है। देखने में यह समुद्री माइन की तरह लगती है, लेकिन इसका आकार सामान्य से काफी बड़ा है।

सोशल मीडिया पर इस गोले की जांच करते अधिकारियों के वीडियो में शेयर हुए हैं, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर लोहे की विशाल खोखली गेंदनुमा यह क्‍या चीज है और यह जापान तक कैसे पहुंची।

जापानी मीडिया के अनुसार टोक्‍यो से करीब 155 मील दूर दक्षिण तटीय शहर हमामात्‍सु में एक नागरिक ने सबसे पहले यह विशाल गेंद देखी थी और उसने ही पुलिस को सुबह 9 बजे फोन से सूचना दी थी। उसने बताया था कि समुद्र तट पर एक बड़ी गोल वस्‍तु मौजूद है। इस खबर के बाद से जापानी मीडिया में भी सनसनी फैल गई। हालांकि विशेषज्ञों द्वारा एक्स-रे तकनीक का उपयोग करने के बाद ऑब्जेक्ट के इंटीरियर की जांच करने के लिए खारिज कर दिया गया और पाया गया कि यह खोखला था।

समुद्र तट पर आवाजाही पर प्रतिबंध, बाद में हटाया

विशाल गोले के मिलने के बाद स्‍थानीय प्रशासन ने तुरंत प्रतिबंध लगाते हुए समुद्र तट पर आम लोगों की आवाजाही रोक दी थी। इलाके को पुलिस, सुरक्षा गार्ड और कोस्‍टल गार्ड्स ने घेर रखा था. हालांकि शाम 4 बजे इस प्रतिबंध को हटा लिया गया।

ये भी पढ़ें:

अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में बेहद शक्तिशाली भूकंप से कांप उठी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई तीव्रता

कंगाल पाकिस्तान में बुरे हालात, अब मंत्रियों की कटेगी सैलरी, खुद भरना होगा बिजली-पानी और फोन का बिल

क्या सऊदी अरब बनाएगा नया 'काबा'? नए शहर ‘मुरब्बा’ का डिजाइन देख कई मुस्लिमों ने जताई नाराजगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।