1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूपी में सड़क किनारे गड्ढे में फैला सैकड़ों लीटर डीजल, लूटने की मची होड़; VIDEO वायरल

यूपी में सड़क किनारे गड्ढे में फैला सैकड़ों लीटर डीजल, लूटने की मची होड़; VIDEO वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 20, 2026 11:45 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 11:45 pm IST

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में डीजल भर गया, जिसे लूटने की होड़ मच गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

डीजल लूटने की मची होड़।- India TV Hindi
डीजल लूटने की मची होड़। Image Source : REPORTER INPUT

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ भी वायरल होने में देर नहीं लगती है। आज के समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल है, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियोज रातों-रात वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं, जिसकी यूजर्स काफी तारीफ भी करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद डीजल सड़क किनारे गड्ढे में भर गया, जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। 

टैंकर पलटने से गड्ढे में फैला डीजल

दरअसल, प्रतापगढ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद टैंकर में भरा डीजल सड़क किनारे बने गड्ढे में भर गया। फिर क्या था, देखते ही देखते मौत से बेखौफ होकर लोग डीजल लूटने की होड़ में लग गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना नेशनल हाइवे-19 की बताई जा रही है। यहां जहानाबाद फ्लाईओवर के पास डीजल टैंकर पलट गया। यह डीजल टैंकर गुजरात से कोलकाता जा रहा था।

डीजल लूटने की मची होड़

हादसे के बाद हाईवे के किनारे गड्ढे में बहकर गया डीजल भरा गया, जिसके लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वायरल वीडियो में लोग ज्वलनशील डीजल को डिब्बों और बाल्टियों में भरते दिखे, जो किसी भी वक्त बड़े धमाके या हादसे का कारण बन सकता था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को संभाला। अब वीडियो के आधार पर लापरवाही बरतने वालों की पहचान की जा रही है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से ऐसी खतरनाक स्थितियों से दूर रहने की अपील की है। (इनपुट- बृजेश मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के मुखर्जी नगर में शख्स ने कार पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, सामने आया CCTV

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।