1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शोएब मलिक की तीसरी शादी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये शख्स, जानिए कौन है यह आदमी

शोएब मलिक की तीसरी शादी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये शख्स, जानिए कौन है यह आदमी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 20, 2024 02:55 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 02:56 pm IST

सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरी शादी अभिनेत्री सना जावेद से की है। इस बीच सानिया मिर्जा के साथ-साथ एक और नाम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। ये कौन है और शोएब मलिक की शादी से इस बंदे का क्या लेना-देना है।

शोएब मलिक ने तीसरी शादी सना जावेद के साथ की है।- India TV Hindi
शोएब मलिक ने तीसरी शादी सना जावेद के साथ की है। Image Source : SOCIAL MEDIA

सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी रचा ली है। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। सुबह से शोएब मलिक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर ट्रेंड हो रहे हैं। साथ में एक और शख्स की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब तक तो आपने शोएब और उनकी नई पत्नी सना जावेद को तो देख ही लिया होगा। तो अब इस शख्स को भी देख लीजिए और इसके बारे में भी जान लीजिए और ये बंदा सोशल मीडिया पर शोएब मलिक की तीसरी शादी के समय ही क्यों वायरल हो रहा है? 

Related Stories

कौन है ये शख्स

इस शख्स का नाम उमैर जसवाल है। उमैर जसवाल सना जावेद के एक्स हसबैंड हैं। सना जावेद की शादी उमैर से साल 2020 में हुई थी जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक टिका नहीं और इन्होंने बीते साल एक दूसरे से तलाक ले लिया। उमैर जसवाल पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर हैं। सना और उमैर ने तलाक से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं अपनी तस्वीरों को डिलीट कर दी थीं। 

सना के पूर्व पति उमैर जसवाल
Image Source : SOCIAL MEDIAसना के पूर्व पति उमैर जसवाल

सानिया ने अपने पोस्ट के जरिए दिए तलाक के हिंट

इधर, सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले ही एक पोस्ट किया था। जिसका संकेत शोएब-सना की शादी और उनके तलाक की तरफ था। इस पोस्ट में सानिया ने लिखा था, 'शादी कठिन है तलाक कठिन है। अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कम्युनिकेशन कठिन है, कम्युनिकेशन न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं'। इसके बाद सानिया का एक और इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया था जिसमें उन्होंने लिखा था- जब कोई चीज़ आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें।

ये भी पढ़ें:

"अब रोटी तभी खाउंगा जब मेरा ब्याह होगा", शादी के लिए बहन से लड़ गया भाई, Viral Video

Video: बंदरों ने मिलकर शख्स से लूट लिया Iphone, मोबाइल छुड़ाने के लिए करनी पड़ी कुछ ऐसी डील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।