1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साइकिल का हैंडल छोड़ यह शख्स सिर पर ले जा रहा था सामान, यूजर्स बोले - लाइफ में बस इतना कॉन्फिडेंस होना चाहिए

साइकिल का हैंडल छोड़ यह शख्स सिर पर ले जा रहा था सामान, यूजर्स बोले - लाइफ में बस इतना कॉन्फिडेंस होना चाहिए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 09, 2023 09:27 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 09:27 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शख्स हैंडल छोड़कर साइकिल चला रहा है और उसने अपने सिर पर भी बहुत सारा सामान रखा है और अपने दोनों हाथों से उस समान को पकड़ा हुआ है।

शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।- India TV Hindi
शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बचपन में हम सबने साइकिल तो चलाई ही है और उस वक्त एक अलग ही जोश हुआ करता था। जब भी मौका मिलता घर से बिना किसी को बताए साइकिल लेकर फुर्रर हो जाते। साइकिल से तरह-तरह के स्टंट भी दिखाते थे। उस वक्त हैंडल छोड़कर साइकिल चलाना किसी स्वैग से कम नहीं होता था। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज कल खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने सिर पर बहुत सारा समान लेकर जा रहा है और साइकिल का हैंडल छोड़कर चला रहा है। युवक का गजब का बैलेंस देखकर आप भी चौंक जाएंगे। युवक ने कुछ ऐसी साइकिल चलाई कि इंटरनेट यूजर्स देखकर हैरान रह गए।

IPS अधिकारी ने किया वीडियो को शेयर

वीडियो को एक IPS अधिकारी ने पोस्ट करते हुए लिखा,' दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे। जबकि दूसरे अधिकारी ने लिखा- और कुछ मिले ना मिले, जीवन में बस इतना कॉन्फिडेंस मिल जाए! वीडियो को कोलकाता का बताया जा रहा है। जैसा कि इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक शख्स हैंडल छोड़कर साइकिल चला रहा है और उसने अपने सिर पर भी बहुत सारा सामान रखा है और अपने दोनों हाथों से उन्हें पकड़ा हुआ है। ऐसे में भी वह जिस बढ़िया ढंग से साइकिल चला रहा है वह काबिल-ए-तारीफ है। युवक को अपने पर इतना भरोसा है कि उसे आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं। वह फुल कॉन्फिडेंस में साइकिल को बहुत ही स्मूदली चलाए जा रहा है और बिना रूके, बिना घबराए सिर पर रखे समान को दोनों हाथों से पकड़कर साइकिल का पैडल मारते हुए आगे बढ़ता जा रहा है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

यह वीडियो को आईपीएस आरीफ शेख (@arifhs1) ने 7 जनवरी को ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा- और कुछ मिले ना मिले... life में बस इतना confidence मिल जाए...। अबतक इस क्लिप को 8 लाख 70 हजार से अधिक व्यूज और 45 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने लिखा- शानदार टैलेंट है। दूसरे ने लिखा- इसे कॉन्फिडेंस नहीं skill कहते हैं। वहीं तीसरे बंदे ने कमेंट किया - कॉन्फिडेंस मिल जाएगा...लेकिन साथ में गरीबी भी मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।