1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला की मीठी आवाज सुन सोनू सूद भी हुए कायल और कहा... देखें वीडियो

महिला की मीठी आवाज सुन सोनू सूद भी हुए कायल और कहा... देखें वीडियो

 Published : Jan 28, 2023 10:53 am IST,  Updated : Jan 28, 2023 10:53 am IST

Viral video- आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बेहद सुरीली आवाज में गाना गा रही। वीडियो देख सोनू सूद भी खुद को नहीं रोक सके। आप भी देखें वायरल वीडियो...

Viral- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया ने कई कलाकारों को जमीन से आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाया है। चाहे वो रानू मंडल हो या कच्चा बादाम के फेम भुवन बड्याकर। ऐसे ही आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से आप भी कहेंगे 'वाह'। एक वीडियो में मां ने बेटी का मन बहलाने के लिए एक गाना गाया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बेटी ने कहा मम्मी एक गाना सुना दो प्लीज.... आप अच्छा गाती हो। इसके बाद मां ने जो सुर लगाया कि सोनू सूद भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया। सोनू ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।

बेटी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए गाया गाना

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मुकेश कुमार सिन्हा नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इससे सुरीला कुछ संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा के लिए गा रही है। इस वीडियो में महिला ने बेहद सुरीली आवाज में गाना गाया है। इस आवाज को सुन आप भी इस आवाज के मुरीद हो जाएंगे। ये वीडियो 2 मिनट 17 सेकेंड का है। इस वीडियो में आपको एक महिला रोटी बनाते हुए दिख रही होगी। बैकग्राउंड से बेटी कहती है कि मम्मी एक गाना सुना दो प्लीज... इस पर महिला कहती है कि तुमको बहुत गाना सुनना है, उस दिन सुनाया था। फिर बेटी कहती है आप अच्छा गाती हैं। फिर महिला कहती है ये लास्ट बार है। इसके बाद महिला गाना गाती है, मेरे नैना सावन-भादों.... फिर भी मेरा दिल....

सोनू सूद ने मांगा नंबर

इस वीडियो पर जब सोनू सूद की नजर गई तो उन्होंने महिला का नंबर मांगा और फिल्मों में गाना गाने का मौका देने का वादा कर किया। सोनू ने लिखा की "नंबर भेजिए माँ फिल्म के लिए गाना गाएगी"। बता दें कि सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों की मदद करते रहते हैं। कोरोना काल में सोनू ने काफी लोगों की मदद की। जिस कारण देश भर में इनकी खूब तारीफ हुई। इस वीडियो को अब लाखों लोगों ने देख लिया है। 32 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। 

इसे भी पढ़ें-

Optical Illusion- इस तस्वीर में छिपी है बिल्ली, 11 सेकेंड में ढूंढ लिया तो मानें जाएंगे जिनियस
10वीं पास IB में करना चाहते हैं नौकरी! आज से शुरू हो रहे आवेदन, ये रही लेटेस्ट डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।