1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: बाला बाला... सॉन्ग पर बच्चे ने किया धांसू डांस, एक्सप्रेशन जीत लेगा आपका दिल

Viral Video: बाला बाला... सॉन्ग पर बच्चे ने किया धांसू डांस, एक्सप्रेशन जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 06, 2023 02:12 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 02:12 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में क्लास के अंदर एक छोटा बच्चा बॉलीवुड फिल्म बाला के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा है।

बाला मूवी के सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आया बच्चा। - India TV Hindi
बाला मूवी के सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आया बच्चा। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां बड़े से लेकर बच्चे तक इससे जुड़े हुए हैं। इतनी तेज दुनिया में वह भी गजब के टैलेंटेड हो चुके हैं। इस बात का सबूत वायरल वीडियो के माध्यम से मिल जाता है। बच्चों के बहुत सारे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें उनका टैलेंट देखने को मिलता है। चाहे वह बात डांस की हो, सिंगिंग की हो या फिर एक्टिंग की। ये बच्चे हर मामले में खुद को साबित कर के दिखाते हैं। अब इस वायरल वीडियो में डांस कर रहे बच्चे को ही ले लीजिए। जितना कमाल का इसका डांस है उतना ही जोरदार उसका एक्सप्रेशन भी है।

गजब का डांस कर रहा है यह बच्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में क्लास के अंदर एक छोटा बच्चा बॉलीवुड फिल्म बाला के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। डांस तो वह शानदार कर ही रहा है लेकिन उसके साथ एक्सप्रेशन भी उसके कमाल के हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिल खुश हो जाएगा। इतनी छोटी उम्र में एक्सप्रेशन के साथ डांस करना कोई छोटी बात नहीं है। लेकिन यह बच्चा अपने डांस को काफी एंजॉय कर रहा है। जबकि क्लास में बैठे दूसरे बच्चे भी उसके डांस को देखकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। बच्चे की तारीफ में उसके अन्य दोस्त ताली बजाकर उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

यूजर्स ने बच्चे के डांस की तारीफ की

इस वीडियो को शैलेंद्र जीज्ञासु नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से भी ज्यादा व्यूज़ और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बच्चे का डांस देखकर यूजर्स भी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा- ये असली बाला है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सुपर से भी उपर क्लास का डांस। यह बच्चा अपने डांस से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।