1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Mamta Banerjee: ममता बनर्जी की जान को खतरा, पूरी रात हुई सीएम आवास में रेकी!

Mamta Banerjee: ममता बनर्जी की जान को खतरा, पूरी रात हुई सीएम आवास में रेकी!

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jul 04, 2022 08:02 am IST,  Updated : Jul 04, 2022 08:03 am IST

Mamta Banerjee: एक अधिकारी ने बताया, ''हम उससे बात कर रहे हैं और उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हम यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या उसने किसी के कहने पर मुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश किया। मामले की जांच की जा रही है।''

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee- India TV Hindi
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee Image Source : ANI

Highlights

  • सीएम आवास में रात को चोरी से घुसा शख्स
  • पूरी रात सीएम आवास में ही छिपा रहा
  • सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं लगी खबर

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास में एक व्यक्ति अवैध रूप से घुस गया और लगभग पूरी रात आवास में ही छिपा रहा और इसकी खबर तक किसी को नहीं लगी। सुरक्षाकर्मियों की नजर उसपर रविवार सुबह पड़ी जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इस घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के निजी आवास की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है कि आरोपी कैसे इतनी बड़ी सुरक्षा घेरे के बावजूद आवास में घुस गया और बिना किसी की जानकारी के पूरी रात आवास में ही रहा।

दीवार फांद कर घर में घुसा संदिग्ध 

पुलिस ने कहा कि आरोपी एक दीवार पर चढ़कर हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित बनर्जी के आवास में शनिवार देर रात करीब एक बजे घुसा। पुलिस ने बताया, ''मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा में सेंध लगने की घटना की सूचना मिली है। एक शख्स किसी शरारतपूर्ण मंशा से मुख्यमंत्री आवास परिसर में घुस गया।'' पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पूरी रात घर के एक कोने में बैठा रहा और सुबह सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने कालीघाट पुलिस थाने को सूचना दी। 

सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी मानसिक रोगी जान पड़ रहा है। एक अधिकारी ने कहा, ''हम उससे बात कर रहे हैं और उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हम यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या उसने किसी के कहने पर मुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश किया। मामले की जांच की जा रही है।'' पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी अवांछित गतिविधि पर नजर रखने के लिए बनर्जी के आवास के पास कालीघाट पुल पर लोहे की लंबी छड़ें लगाई गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।