1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया में दो बम विस्फोट, करीब 64 लोगों की मौत

नाइजीरिया में दो बम विस्फोट, करीब 64 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2015 10:49 am IST,  Updated : Jul 17, 2015 07:54 pm IST

कानो: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर गोम्बे के एक बाजार में हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। एक स्थानीय व्यापारी बदामासी अमीन

कारोबारी ने कहा कि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है इसलिए मृतक संख्या बढ सकती है। उसने कहा, मृतकों में कई महिलाएं एवं बच्चे शामिल है। फिलहाल किसी ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन गोम्बे शहर में एक बाजार, बस अड्डे और स्टेडियम को हालिया महीनों में निशाना बनाकर वहां विस्फोट और आत्मघाती हमले किए गए हैं। फरवरी में बोको हराम ने गोम्बे में एक हमले की जिम्मेदारी ली थी जब भारी हथियारों से लैस सैंकड़ों आतंकवादी कुछ घंटों के लिए शहर में घुस गए थे।

चार देशों के गठबंधन नाइजीरिया, नाइजर, चाड और कैमरून द्वारा इस वर्ष की शुरूआत में आतंकवादियों को उनके कब्जे के इलाकों से बाहर निकालने के बाद से बोको हराम के हमलों में तेजी आई है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने डेढ़ महीने पहले सत्ता में आने के बाद इस संगठन को परास्त करने का संकल्प लिया था जिसके बाद से हिंसात्मक घटनाओं में तेजी आई है। इससे पहले भी नाइजीरिया के राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए नेताओं ने ऐसे संकल्प लिए हैं लेकिन वे इसे पूरा करने में नाकाम रहे हैं।

अगली स्लाइड में देखें और  तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश